फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Workers on strike, stopped power supply in demand of payment

आपूर्ति ठप कर हड़ताल पर गये संविदा बिजलीकर्मी

Fri, 25 Oct 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Workers on strike, stopped power supply in demand of payment
फूलपुर में 14 माह से वेतन न मिलने पर फूलपुर कालोनी में प्रदर्शन करते बिजली विभाग के संविदा कर्मचार? - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। बकाया मानदेय को लेकर संविदा बिजली कर्मियों ने शुक्रवार से आंदोलन की राह पकड़ ली। इसकी शुरूआत विद्युत उपकेंद्र सरायमीर से हुई। इस उपकेंद्र पर तैनात सभी संविदाकर्मी शुक्रवार को बिजली आपूर्ति ठप कर हड़ताल पर चले गए। उपकेंद्र पर ही उन्होंने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ठेका कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

बिजली विभाग में सभी उपकेंद्रों पर संविदा कर्मियों की तैनाती है। इनके मानदेय का भुगतान समय से नहीं हो रहा है। पूर्व में उक्त संविदाकर्मी भारत इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरफ से कार्य कर रहे थे जो इनका 9 माह का मानदेय बकाया लगा कर भाग गई। शासन ने दूसरी बार ओरियन सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया है। अप्रैल माह से ये नई कंपनी ठेका देख रही है और तीन माह का कुछ कर्मियों को मानदेय दिया है और अन्य का अब तक बकाया चल रहा है। कई माह से मानदेय न मिलने से संविदाकर्मी भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं। शुक्रवार को सरायमीर उपकेंद्र पर तैनात आठ एसएसओ व सहायक, 15 लाइनमैन व सहायक बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर आक्रोशित हो उठे और सुबह दस बजे उपकेंद्र से पूरी आपूर्ति ठप कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित संविदा बिजली कर्मियों का कहना था कि दीपावली सिर पर है और कंपनी ने अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया है। आपूर्ति ठप कर धरना प्रदर्शन करने वालों में रोशनलाल, अंगद कुमार, रुपेश कुमार, विशाल, सिंटू, सुरेंद्र, प्रभात, मदनलाल, नरसिंह, राजाराम, अरमान, बृजेश, शादाब, शिवम, रवि, शाह मोहम्मद, सर्वेश, अंगद, यशंवत, दयाराम, नेहाल, अमरजीत आदि रहे।
विज्ञापन

बकाया वेतन के लिए कार्य बहिष्कार
मेजवां। पावर सबस्टेशन फूलपुर में संविदा पर तैनात कर्मचारियों का 14 माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। इससे नाराज संविदा कर्मचारियों ने शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी के कार्यालय के सामने धरना दिया। कार्य का बहिष्कार कर विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी। संविदा कर्मचारी नारद के नेतृत्व में बिजली कालोनी परिसर का चक्रमण कर मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। मिस्टर ऊर्फ इस्लाम ने बताया कि दोनों पावर सब स्टेशन मिलाकर कुल 42 कर्मचारी काम कर रहे है। सभी का 14 माह से वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते दिन-प्रतिदिन परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक वेतन भुगतान नही किया जाएगा।किसी भी तरह का ब्रेक डाउन अथवा फाल्ट नहीं बनाया जाएगा। प्रदर्शन करने के दौरान संतोष पाल, अजय कुमार, फूलचंद, शिवशंकर, राजकुमार, इम्तियाज, वीरेंद्र, राहुल, शैलेश, प्रदीप, राजेश आदि मौजूद रहे।

विद्युत उपकेंद्र सरायमीर में प्रदर्शन करते कर्मचारी।

विद्युत उपकेंद्र सरायमीर में प्रदर्शन करते कर्मचारी।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed