{"_id":"c9b9ceab1e2f76397e1b3d3342f8ed91","slug":"worker-protesting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगें न माने जाने पर करेंगे धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगें न माने जाने पर करेंगे धरना-प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 27 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरपालिका कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ की बैठक गुरुवार को नगरपालिका परिषद कार्यालय परिसर में हुई। जिसमें मांगे पूरी न होने पर कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। महासंघ के अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि हमारी मांगों पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्तरोन्नयन और एसीपी का लाभ कर्मचारियों को तत्काल दिया जाए।
सफाई कर्मचारियों का गेजेटेड अवकाश के दिन का बकाया पूर्व की भांति किया जाए। लिपिकों और सहयोगियों का पटल सामूहिक परिवर्तित किया जाए। मृतक आश्रितों की नियुक्ति करने के साथ ही समस्त कर्मचारियों को वेतन माह के प्रथम सप्ताह में दिया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सात सितंबर तक मांग पूरी नहीं हुई तो संघ प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा।