फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Work which was stopped by the EO was completed by the contractor in the dark of night.

ये देखिए मनमानी, जिस निमार्ण कार्य को ईओ ने रुकवाया था उसे रात के अंधेरे में ठेकेदार ने पूरा करा दिया

Fri, 12 Jun 2020 04:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Work which was stopped by the EO was completed by the contractor in the dark of night.
अंबारी। माहुल नगर पंचायत के कालीचौरा मंदिर परिसर में मानक के विपरीत हो रहे जिस शौचालय के निर्माण कार्य को अधिकारी ने रोक दिया था उसे बेलगाम ठेकेदार ने रातोंरात पूरा कर दिया। जिस तरीके से शौचालय का निर्माण पूरा किया गया है उससे स्पष्ट है अधिकारियों का ठेकेदार पर नियंत्रण ही नहीं है। मनमाने तरीके से घटिया कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए माहुल नगर पंचायत के वार्ड तीन में दो सीटर शौचालय और दो सीटर यूरिनल का निर्माण कराया जा रहा था। ठेकेदार बगैर नींव खोदे जमीन की सतह से ही दीवार खड़ी करवा रहा था। यही नहीं घटिया ईंट और निर्माण सामग्री लगाई जा रही थी। यहां के सभासदों ने अधिशासी अधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत सही पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी दिनेश आर्य ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। इसके बाद भी ठेकेदार ने मनमानेपूर्ण तरीके से बृहस्पतिवार रात काम पूरा करा दिया। जब ठेकेदार से सभासदों ने इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि अधिशासी अधिकारी के आदेश पर ही निर्माण कार्य पूरा किया गया है। वहीं, अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य का कहना है कि हमने निर्माण कार्य पूरा करने का कोई आदेश नहीं दिया है।
विज्ञापन

सभासदों ने फिर की शिकायत
अंबारी। माहुल में रुके शौचालय के निर्माण को रात में ठेकेदार द्वारा पूरा कराए जाने पर इसकी शिकायत शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी माहुल दिनेश चंद आर्य से सभासदों ने फिर की। इस मौके पर अजय श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, हाफिज हारून, ओमप्रकाश बिंद, सोनू यादव, मों खालिद, प्रहलाद आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed