{"_id":"a6219e2e8c025cea7646687b7991736c","slug":"work-is-done-liars-will-not-wadee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम किया है काम करेंगे, झूठे वादेे नहीं करेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम किया है काम करेंगे, झूठे वादेे नहीं करेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
सपा सरकार की विकास परक योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाई गई साइकल यात्रा का बुधवार को कार्यक्रम के बीच समापन हो गया। इस दौरान कुंवर सिंह उद्यान लाल टोपी और सपा के झंडा से पटा रहा। साइकल चलाने वाले मंत्री, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समापन के दौरान उत्साहित दिखे।
सदर विधान सभा के साइकल यात्री परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव,, मुबारकपुर क्षेत्र के लाल टोपी ,समाजवादी झंडे लगाए राज्यमंत्री रामदर्शन यादव, गोपालपुर क्षेत्र के राज्यमंत्री वसीम अहमद के नेतृत्व में साइकल काफिले के साथ जिला मुख्यालय पहुंचा। लालगंज विधायक बेचई सरोज, मेंहनगर विधायक बृजलाल सोनकर ,निजामबाद के विधायक आलमबदी आजमी ,फूलपुर के विधायक श्यामबहादुर यादव, अतरौलिया विधायक डाक्टर संग्राम यादव, सगड़ी विधायक अभयनरायन पटेल हुजूम के साथ सभा स्थल पर पहुंचे।
परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता के विकास और कल्याण के लिए योजनाओं की झड़ी लगा दी। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जिस तरह से जनता ने साइकल यात्रा का स्वागत किया उससे साफ हो गया है कि भाजपा के झूठ की कलई खुल चुकी है। संचालन हरिप्रसाद दुबे ने की। इस मौके पर पार्टी प्रभारी सलाहुद्दीन, राज्यमंत्री रामदुलार राजभर, रामकृष्ण यादव, नंद किशोर आदि उपस्थित हुए। उधर, जहानागंज के सपा कार्यकर्ता ट्रक पर साइकल लेकर जिला मुख्यालय पहुंचे।