फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Work done at the cutting site will be investigated

कटान स्थल पर हुए कार्यों की होगी जांच

Thu, 24 Mar 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Work done at the cutting site will be investigated
सगड़ी तहसील के गांगेपुर में घाघरा के कटान संयंत्र का निरीक्षण करते डीएम अमृत त्रिपाठी। - फोटो : AZAMGARH
जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी व उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बृहस्पतिवार को संबंधित अधिकारियों के साथ महुला गढ़वाल बांध, कटान स्थल का निरीक्षण किया। गांगेपुर कटान स्थल पर निरीक्षण के दौरान बताया कि यहां पूर्व में कराए गए कार्यों की जांच कराई जाएगी और उसके गुणवत्ता का फीडबैक लिया जाएगा। बाढ़ से होने वाले कटान के पूर्व कार्य योजना तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

संबंधित टेक्निकल अधिकारियों की ओर से कटान को रोकने की योजना बनाई जाएगी । इसके बाद जिलाधिकारी ने हरैया विकासखंड के बेलकुंडा गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेलकुंडा गांव में बने शौचालय के बारे में खंड विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी हरैया से जानकारी ली। बीडीओ और गांव के सचिव को स्वच्द भारत मिशन फेस-1 और फेस-2 की जानकारी न होने पर डीएम ने फटकार लगाते हुए कहा कि इसके बारे में अच्छी तरह से जान ले नहीं तो आप लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कंपोस्ट फिट के मानक के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और कहा कि इसका प्रचार- प्रसार बढ़ाया जाए। काश्तकारों के बारे में जानकारी देते हुए बेलकुंडा गांव के लेखपाल ने बताया कि 153 कास्तकार हैं। जिसमें 5 काश्तकार गेहूं विक्रय करते हैं। एसबीएम, इंटरलॉकिंग, नाली, खड़ंजा आदि विकास कार्यो का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पशु अधिकारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, डीसी मनरेगा मिथिलेश तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला आपूर्ति अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed