{"_id":"60e88a878ebc3e735d28fc25","slug":"work-boycott-done-in-protest-against-transfer-policy-azamgarh-news-vns5995587101","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानांतरण नीति के विरोध में किया कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानांतरण नीति के विरोध में किया कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ ने स्थानांतरण नीति के खिलाफ शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने दोपहर दो बजे तक कार्य बहिष्कार किया। ज्ञापन की प्रति चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश सरकार को प्रेषित की।
स्वास्थ्य महासंघ ने स्वास्थ्य महानिदेशक को भेजे गए पत्र में बताया गया कि महासंघ को यह ज्ञात हुआ है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों का व्यापक स्तर पर स्थानांतरण करने की तैयारी की जा रही है। कहा कि कोविड-19 में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए सरकार के निर्देश पर जनता को कोविड से मुक्त कराने के लिए दिन-रात काम करके संक्रमण से मुक्त कराया। जिसके कारण 90 प्रतिशत अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी करते हुए संक्रमित हुए। कितने कर्मचारी दिवंगत हुए। महासंघ के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य महानिदेशक से तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए वर्तमान स्थानांतरण सत्र में मात्र स्वयं के अनुरोध पर ही स्थानांतरण किए जाए जाने की मांग किया है। चीफ फर्मासिस्ट अनिल राय ने कहा कि सरकार इसके बाद भी अगर नहीं चेती तो 12 जुलाई को स्वास्थ्य भवन का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष डा.अमित सिंह, महासचिव अशोक कुमार, संरक्षक केके सचान, सहित समस्त संवर्ग के पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।