फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woo-ready market, adorned shops

लुभाने को बाजार तैयार, सजी दूकानें

Fri, 28 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 28 Oct 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Woo-ready market, adorned shops
नगर के चौक क्षेत्र में धनतेरस के ‌िलए सजी दूकान।
धनतेरस पर्व को लेकर गुरुवार को आभूषण, बर्तन, इलेक्ट्रानिक्स और मां  लक्ष्मी-गणेश के मूर्ति बेचने वाले दूकानदार अपनी-अपनी दूकानों को सजाने में जुटे रहे। वाहन एजेंसियों के बाहर नए-नए मॉडल के दो-चार पहिया वाहनों की प्रदर्शनी लगाई है। ग्राहकों को लुभाने के लिए दूकानदारों ने विभिन्न तरह-तरह की स्कीम भी शुरू की हैै।
विज्ञापन


वहीं  कपड़ों, गिफ्ट आइटम की दूकानों पर भी भीड़ उमड़ पड़ी है। कपड़ों में जहां इस डिजाइनर और कढ़ाईदार साड़ियां महिलाओं की पसंद बनी हुई है। वहीं गिफ्ट पैक की मांग भी बढ़ गई है। वाहन कंपनियां भी त्योहार को भुनाने के लिए तरह-तरह के आफर देकर ग्राहकों को लुभाने में जुटी हुई हैं। धनतेरस पर सबसे ज्यादा गहनों की खरीद होती है।
विज्ञापन


   इसके बाद गिफ्ट आइटम और वाहनों की खरीद लोगों द्वारा की जाती है। इस दिन की तैयारी दूकानदार काफी दिनों पूर्व से ही करते हैं। वह नए माल का आर्डर पहले ही दे देते हैं। ताकि त्योहार की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को उनकी पसंद का हर सामान दूकान में उपलब्ध हो। लेकिन इन गिफ्ट पैकों पर महंगाई की मार देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कपड़ा व्यवसाई और वाहन कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए तरह-तरह के आकर्षक उपहार दे रही है। जिसका परिणाम है कि कपड़े और वाहन की एजेंसियों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। जिसे देख विक्रेताओं में हर्ष व्याप्त है। मेजवांः कस्बा में श्रीलम्क्षी-गणेश की छोटी प्रतिमाएं स्टाल लगाकर विक्रय किया जा रहा है। लक्ष्मी पूजा समित द्वारा पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। दीपावली को देखते हुए इस वर्ष पटाखों की दूकान फूलपुर कस्बा में श्रीरामलीला मैदान में लगेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed