फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women's hospital doctor gave new life to dying Ivanshi

Azamgarh News: महिला अस्पताल के डॉक्टर ने मरणासन्न ईवांशी को दिया नया जीवन

Tue, 11 Apr 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Women's hospital doctor gave new life to dying Ivanshi
पीजीआई चंडीगढ़ से जवाब देने के बाद मरणासन्न हाल में पहुंच चुकी बच्ची ईवांशी को जिला महिला अस्पताल के डॉक्टर ने मात्र 21 दिन के इलाज के बाद नया जीवन दिया है। बच्ची फेफड़े के संक्रमण से ग्रसित थी और परिजन उसके इलाज पर पंजाब प्रांत में लाखों रुपये खर्च कर चुके थे। अब बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुकी है और आज उसे अस्पताल से डिसचार्ज भी कर दिया जाएगा। कंधरापुर थाना क्षेत्र की रहने वाले चंद्रशेखरयादव रोजीरोटी के लिए पंजाब प्रांत के लुधियाना में पत्नी के साथ रहते है। वहीं बीते 13 मार्च को पत्नी से लुधियाना सिविल अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। जिसका नाम चंद्रशेखर व उनकी पत्नी पूजा यादव ने ईवांशी रखा। जन्म के समय से ही ईवांशी के फेफड़े में संक्रमण हो गया था। सिविल अस्पताल से बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। चंद्रशेखर अपनी बच्ची को वहां ले जाकर भर्ती कराए। मात्र 12 घंटे के इलाज के बाद ही पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने भी जवाब दे दिया। इसके बाद परिजन बच्ची को लुधियान के एक प्राइवेट कैंसर अस्पताल में भर्ती कराए। जहां लाखों रूपये खर्च किया लेकिन ईवांशी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ। इस बीच चंद्रशेखर ने जिला महिला अस्पताल के फार्मासिस्ट रणविजय सिंह से फोन पर बात किया। जिस पर रणविजय सिंह ने बच्ची को महिला अस्पताल लाने की सलाह दिया। 21 दिन पूर्व परिजन बच्चे को एंबुलेंस लेकर जिला महिला अस्पताल आए, जहां बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेश कुमार सुमन ने बच्ची का इलाज शुरू किया और 21 दिन के इलाज में ही महिला अस्पताल के डॉक्टर ने बच्ची के फेफड़े के संक्रमण को नियंत्रित कर लिया और अब बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ्य है। उसके वजन में बढ़ोत्तरी होने लगी है। डॉ. शैलेश ने बताया कि मंगलवार को बच्ची को अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया जाएगा। इसके पूर्व परिजनों को बच्ची के देखरेख के बारे में पूरी जानकारी दे दी जाएगी। महिला अस्पताल में बच्ची का पूरी तरह से नि:शुल्क इलाज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed