फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women worship for freedom from corona epidemic

कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए महिलाओं ने की पूजा

Sun, 09 May 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Women worship for freedom from corona epidemic
सगड़ी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए अब लोग देवी-देवताओं के शरण में जाने लगे हैं। रविवार को सगड़ी तहसील के मनिकाडी में दर्जनों महिलाओं ने पूजन-अर्चन कर वैश्विक बीमारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। सभी ने पूजा-पाठ, स्तुति, अर्चना करते हुए भगवान से कोरोना वायरस से संक्रमित जितने भी लोग हैं, उन्हें भगवान इस बीमारी से लड़ने की शक्ति देंऔर स्वस्थ रखने की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने अगरबत्तियां जलाकर तथा डीह बाबा के नाम चढ़ावा निकालकर मन्नत मांगी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांव में कोरोना वायरस महामारी से मुक्ति के लिए लोग अनेक प्रकार की जतन कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पाठ और देवी-देवताओं को धार देने अगरबत्ती और कपूर जलाने का का सिलसिला जारी है। ताकि लोगों को इस महामारी से निजात मिल सके। क्षेत्र के बोझिया, मालटारी, मनिकाडीह, डोरवा, बांसगांव, गड़ेरीपट्टी, अजमतगढ़, अंजानशहीद, जीयनपुर, रामगढ़, इसरापार, दान शनिचरा सहित दर्जनों गांव में महिलाओं ने सुबह स्नान करने के बाद काली, डीह सहित अन्य देवी-देवताओं के स्थान पर पहुंच धार दे रही हैं। साथ धूप और कपूर जला रही हैं, कढ़ाई चढ़ाई जा रही है। महिलाओं ने बताया कि यह सिलसिला सात दिन से लेकर नौ दिन तक चलेगा। कोरोना से निजात पाने के लिए पूजा-अर्चना करने पहुंची एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से निजात पाने के लिए हम गांव की दर्जनों महिलाओं ने डीह बाबा की पूजा-अर्चना कर बीमारी से शीघ्र निदान की प्रार्थना की हैं, उन्होंने बताया कि जो भी भक्त डीह बाबा को सच्चे मन से सुमिरन करता हैं वह उनको मनचाहा वरदान पूरी करते हैं। बताया कि देवी देवताओं के सिमरन के बदौलत ही विश्वव्यापी इस महामारी से निजात पाया जा सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed