फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women should take inspiration from Maharani Durgavati

Azamgarh News: महारानी दुर्गावती से प्रेरणा ले महिलाएं

Tue, 25 Jun 2024 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Women should take inspiration from Maharani Durgavati
आजमगढ़। अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा की ओर से सोमवार को सिधारी स्थित कार्यालय पर महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है।
विज्ञापन


इस माैके पर भगवान प्रसाद गोंड ने कहा कि महारानी दुर्गावती स्वाभिमान की जीती जागती प्रतिमूर्ति थी। मुगल शासक अकबर के शासन काल में देश के अधिकांश राजा उनकी अधीनता स्वीकार कर रहे थे, लेकिन वह अधीनता स्वीकार न कर गोंडवाना साम्राज्य की रक्षा करते हुए 24 जून 1564 को शहीद हो गईं। संचालन पतरू गोंड ने किया। इस मौके पर प्रेमचंद, राजीव कुमार, अनिल मनोज, ओमप्रकाश, संतोष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


शहर के चकला पहाड़पुर में कामरेड कतवारू गोंड के आवास पर महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। डॉ. ज्योति सिंह ने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन संघर्षों से भरा था। आज की महिलाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। महिलाएं अबला नहीं हमेशा सबल रही हैं। रानी दुर्गावती जुल्म के आगे कभी झुकी नहीं। अपने राज्य की स्वतंत्रता और अस्मिता के लिए उन्होंने युद्ध को चुना और 24 जून को वीरगति को प्राप्त हो गई। उन्होंने मुगल बादशाह हुमायूं को राखी भेजकर अपना भाई भी बनाया था। मुगल बादशाह ने राखी को स्वीकार करते हुए उन्हें ढेर सारा उपहार भी दिया था। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य कल्पनाथ सिंह ने की। इस मौके पर कैलाश प्रसाद गोंड, नामी चिरैयाकोटी, मालती मिश्रा, शहजाद कुरैशी, सुनीता विश्वकर्मा, कामनी गुप्ता, मुन्नू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed