फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women power is the foundation of the nation: Ritu Shahi

राष्ट्र का आधार है नारी शक्ति : रीतू शाही

Sat, 07 Mar 2026 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Women power is the foundation of the nation: Ritu Shahi
श​क्ति रंगोत्सव कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य रीतू शाही और महिला ​शिक्षक। संवाद
बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला शिक्षक संघ आजमगढ़ मंडल की ओर से शुक्रवार को शहर से सटे बैठोली स्थित उत्सव वाटिका में “शक्ति रंगोत्सव” कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि यूपी राज्य महिला आयोग की सदस्य रीतू शाही रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा राय और अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों को बुके, अंगवस्त्रम् और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण की झांकी के बीच फूलों की होली खेली गई, जिससे संगठन में समानता और आपसी सम्मान का संदेश दिया गया। रीतू शाही ने कहा कि शिक्षक समाज के वंदनीय होते हैं और उनके सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम सराहनीय पहल है। उन्होंने महिलाओं से हर परिस्थिति में आगे बढ़ने और अपनी क्षमता को पहचानने की अपील की।वाराणसी मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह ने कहा कि महिला शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन कर रही हैं। महिला शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा राय से संगठन को मजबूत बनाने और शिक्षक हितों की आवाज शासन तक पहुंचाने की बात कही। मंडल अध्यक्ष प्रज्ञा राय ने आभार, संचालन स्नेहलता राय ने किया। इस अवसर पर जकिया परवीन (जिलाध्यक्ष आजमगढ़), आभा त्रिपाठी (जिलाध्यक्ष मऊ), किरण भारती (जिलाध्यक्ष बलिया), हुमा परवीन, रोली मिश्रा, सिम्पल सिंह, प्रीति गुप्ता, रेखा चौरसिया, नीलम गुप्ता, ममता राय, विभा राय, सविता यादव आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed