फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women of the group are becoming self-reliant by preparing sugarcane nursery

गन्ने की नर्सरी तैयार कर समूह की महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर

Sat, 12 Feb 2022 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Women of the group are becoming self-reliant by preparing sugarcane nursery
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गन्ना विकास परिषद ने पहल की है। गन्ना विकास परिषद की ओर से कई गांवों में समूहों की महिलाओं से गन्ने की सिंगल बड और बड चिप विधि से गन्ने के पौध तैयार करवा रहा है। महिलाएं पौधे तैयार कर किसानों को बेच रही हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत प्लांटों की स्थापना का कार्य किया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन की दिशा में गन्ना विकास विभाग की यह अनूठी योजना है। इस योजना के अंतर्गत महिला समूह को सिंगल बड और चिप बड विधि से उत्पादित गन्ने की नर्सरी पर प्रत्येक पौध पर 1.30 रुपये एवं बड चिप विधि से 1.50 रुपये का अनुदान गन्ना विकास विभाग की ओर से दिया जा रहा है। इसके लिए कुल 21 समूहों का गठन किया गया है। प्रत्येक समूह में कम से कम 10 व उससे अधिक महिलाएं हैं। इस तरह शुरुआत में 234 महिलाएं रोजगार से जुड़ गई हैं। समूह में शामिल महिलाओं को पहले प्रशिक्षण दिया गया है। महिला स्वयं सहायता समूहों को विभाग एवं गन्ना मिल की ओर से नर्सरी तैयार करने के लिए समस्त सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। पौध तैयार होने पर उन्हें डेढ़ रुपये प्रति पौध के हिसाब से विभाग की ओर से भुगतान किया जाएगा। एक ओर जहां किसान गन्ने की फसल बेचकर आमदनी करेगा, वहीं परिवार की महिलाएं पौध बेचकर अतिरिक्त आय जुटाएंगी।
विज्ञापन

गन्ने के पौधे तैयार करने का लक्ष्य तय
स्वयं सहायता को सिंगल बड और चिप बड पद्धति से 1050000 गन्ने के पौधे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। जिले में कुल 21 समूह हैं जिनसे 234 महिलाएं जुड़ी हैं। इन समूहों को 1050000 पौदे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है जिसमें 134300 पौधे तैयार किए गए हैं। इनमें 104500 पौधों का वितरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कुल 21 समूहों का गठन किया गया है। इनसे कुल 234 महिलाएं जुड़कर खुद की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। विभाग इसके लिए बेहतर पहल कर रहा है।-अशर्फी लाल, जिला गन्ना अधिकारी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed