फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women in auto, e-rickshaw are getting water and water in shame

आटो, ई-रिक्शा में महिलाएं हो रहीं शर्म से पानी-पानी

Sun, 05 Jun 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Women in auto, e-rickshaw are getting water and water in shame
आजमगढ़। शहर के ऑटो और ई-रिक्शा चालक अब भोजपुरी के अश्लील गाने बजा रहे हैं, जो उसमें बैठी महिला व छात्राओं को शर्मसार कर रहा है। यह हालत तब है जबकि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यात्री वाहन में सवारियों की अनुमति के बिना गाने ही नहीं बजाए जा सकते हैं, लेकिन ऑटो-ई-रिक्शा चालक न सिर्फ इस नियम की धज्जियां उड़ा रहे, बल्कि अश्लीलता की हदें भी पार कर रहे हैं। पर इन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। शहर में चल रहे अधिकतर ऑटो में अवैध तरीके से म्यूजिक सिस्टम लगे हुए हैं। जैसे ही ऑटो में महिला एवं लड़कियां बैठती हैं, चालक गाना बजाना शुरू कर देते हैं। अश्लील, दो अर्थ वाले गानों की आड़ में चालक महिला सवारियों से एक तरह बदसलूकी करते हैं। विरोध करने पर कई बार चालक बदसलूकी करने पर उतारू हो जाते हैं। सबसे अधिक मामले गर्ल्स कॉलेज के आसपास देखने को मिलते हैं। कॉलेज व स्कूल के पास भी चालक अपना आटो व ई-रिक्शा लेकर खड़े रहते हैं। आटो आगे बढ़ते ही चालक अपने बगल में बैठाकर अश्लील गाने बजाना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

दुर्घटना का खतरा
ऑटो व ई-रिक्शा में गाना बजाने से चालक का ध्यान भटकता है, जिससे दुर्घटना होने का भी खतरा रहता है। वहीं कई बार पीछे से आ रहे वाहन पास लेने के लिए हॉर्न देते रहते हैं। लेकिन ऑटो चालक तेज आवाज म्यूजिक की वजह से सुन नहीं पाते। जिसके कारण दुर्घटना की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाते है। जबकि, नियम में है कि चालक तेज आवाज में गाने नहीं बजा सकते। यदि सवारियां मना कर रही हैं तो धीमी आवाज में भी चालक गाना नहीं बजा सकते हैं।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ सदर सौम्या सिंह ने कहा कि यदि सड़क पर चलने वाले आटो व ई-रिक्शा चालक यात्रियों को बैठाकर अश्लील गाने बजाते हैं तो वह गलत है। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत यात्री वाहन में सवारियों की अनुमति के बिना गाने ही नहीं बजाए जा सकते हैं। ऐसे ऑटो चालकों की शिकायत हमारे यहां तत्काल दर्ज कराएं। पुलिस उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed