फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women going to the house of the accused with the dead body were stopped

Azamgarh News: शव लेकर आरोपियों के घर जा रही महिलाओं को रोका

Sat, 29 Jul 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women going to the house of the accused with the dead body were stopped
रौनापार थाना क्षेत्र के बहावनपुर गांव निवासी युवक मारपीट में घायल हो गया था। वृहस्पतिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मारपीट के मामले में तीन लोग नामजद किए गए थे। जिसमें एक को पकड़ कर पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। बृहस्पतिवार की रात शव घर पहुंचा और शुक्रवार को गांव की महिलाएं शव लेकर आरोपियों के गांव की ओर जाने लगी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें समझाया और शव का अंतिम संस्कार कराया। बहावनपुर गांव निवासी सोनू का पैसों के लेनदेन को लेकर 18 जुलाई को पड़ोस के गांव के लोगों से विवाद हो गया था। 18 जुलाई की रात को विरोधियों ने सोनू को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं सोनू के जीजा ने रौनापार थाने में तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपी धर्मेंद्र को पकड़ा था और शांतिभंग में चालान कर दिया था। देर रात मृतक का शव घर पहुंचा तो तनाव को देखते हुए फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। शुक्रवार को शव अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुआ तो सीओ महेंद्र शुक्ला, एसडीएम अतुल गुप्ता आदि मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने मृतक के परिजनों को 50 लाख मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद भी गांव की महिलाएं आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रही थी। पुलिस की हीलाहवाली पर महिलाएं शव लेकर आरोपी के गांव बहावलपुर के लिए निकल पड़ी। महिलाओं को शव लेकर आरोपियों के घर की तरफ जाता देख पुलिस महकमे में खलबली मच गई। सीओ महेंद्र शुक्ल ने आगे बढ़ कर महिलाओं को रोका और समझा बुझा कर शांत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed