फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women from self-help groups will provide primary treatment for animals and will become 'Animal Friends'

Azamgarh News: पशुओं का प्राथमिक उपचार करेंगी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, बनेंगी ‘पशु सखी’

Mon, 20 Jul 2026 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Women from self-help groups will provide primary treatment for animals and will become 'Animal Friends'
आजमगढ़। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और पहल शुरू की गई है। अब बायोलॉजी विषय से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पशुओं के प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देकर ‘पशु सखी’ बनाया जाएगा। विभाग की ओर से पात्र महिलाओं से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित महिलाओं को पशुओं के प्राथमिक उपचार, सामान्य बीमारियों की पहचान और प्रारंभिक देखभाल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद पंचायतवार पशु सखियों की सूची तैयार की जाएगी, ताकि गांव स्तर पर पशुपालकों को समय पर प्राथमिक सहायता मिल सके। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पहले से कैंटीन संचालन, ब्यूटी पार्लर, जरी-जरदोजी, आर्टिफिशियल ज्वेलरी निर्माण समेत विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। अब पशुपालन क्षेत्र में भी उनकी भागीदारी बढ़ाने की तैयारी की गई है। जिला मिशन प्रबंधक सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पशुओं के प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जिले के विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद चयनित महिलाएं गांवों में पशुपालकों को प्राथमिक पशु चिकित्सा संबंधी सहायता उपलब्ध करा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed