फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women fast for their husbands on karwa chauth

निराजल व्रत रखकर मांगी पति की लंबी आयु की दुआ

Sat, 31 Oct 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Sat, 31 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Women fast for their husbands on karwa chauth
पति के दीर्घायु के लिए निराजल व्रत रखने वाली सुहागिनों ने चांद का दीदार होते ही व्रत खोला। दीपक जलाकर चलनी में पति का चेहरा देखकर सुहागिनों ने उनसे आशीर्वाद लिया। सुहागिनों ने चंद्र देव से अखंड सौभाग्य की कामना के साथ ही पति की लंबी उम्र की भी कामना की। पति के हाथों मुंह मीठा कर व्रत का पारन किया। उधर इस अवसर पर गड़ौरा-मझौरा चकलालचंद स्थित चौमुखीनाथ मंदिर पर मेला लगा।
विज्ञापन


 करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सौभाग्यवती स्त्रियां मनाती हैं। शुक्रवार को पर्व को लेकर सुबह से ही महिलाएं तैयारियों में जुट गई थी। दिन भर घर की साफ-सफाई में लगी रहीं। शाम होते ही सुहागिनें सजने और संवरने में जुटी रहीं। शाम होते ही पति की रक्षा के प्रतीक मंगलसूत्र, हाथों में मेंहदी रचाकर, माथे पर बिंदिया, नेलपालिश, हाथ में चूडिय़ां पहन सज-धजकर चांद के निकलने का इंतजार करने बैठ गई।
विज्ञापन


आसमान पर चांद के दर्शन होते ही सुहागिनें खुशी से झूम उठी। सुहागिनें घर के आंगन और छतों पर हाथों में पूजन सामग्री और चलनी लेकर पहुंची। विधि-विधान से पूजन-अर्चन के बाद चांद की दुधिया रोशनी में सामने खड़े पति का चलनी का चेहरा देखकर चंद्रमा को जल दिया। भगवान शिव और पार्वती का पूजन-अर्चन कर पति के हाथों मुंह मीठा कर व्रत का पारन किया। वहीं पतियों ने भी पत्नियों को उपहार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालटारी संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के गड़ौरा-मझौरा चकलालचंद स्थित चौमुखीनाथ मंदिर पर करवा चौथ पर मेला लगा। इस दौरान भगवान श्रीराम और लक्ष्मण की झांकी और चौमुखी नाथ के लोगों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों की मान्यता है कि चौमुखीनाथ मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मन्नत अवश्य पूरी होती है। दर्शन-पूजन के बाद महिलाओं ने श्रृंगार आदि के सामानो की जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed