फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women empowerment slogan in 500 schools and madrasas

500 विद्यालय और मदरसों में गूंजा महिला सशक्तिकरण का नारा

Sun, 12 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Women empowerment slogan in 500 schools and madrasas
मिशन अस्पताल में बधाई हो बिटिया हुई है का ब्रोसर का लोकार्पण करती मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी,एके सि - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत ‘बधाई हो आपको बिटिया हुई है’ कार्यक्रम के तहत का डीएम ने मदरसा मदरसतुल बनात मंगरावा में शुभारंभ किया। इसके साथ ही जनपद के 500 विद्यालयों में अभियान की एक साथ शुरुआत हो गई। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने मिशन अस्पताल हरबंशपुर में शुभारंभ किया। इस दौरान ‘बधाई हो आपको बिटिया हुई है’ पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस पुस्तिका में महिलाओं के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को समाहित किया गया है। इस पुस्तिका का उद्देश्य है कि लड़कियां इस पुस्तिका के माध्यम से महिलाओं के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जाने और सशक्त बनें। लड़कियों को बोझ न समझें, बल्कि उनको अच्छी तालिम दें, जिससे वह आर्थिक उपार्जन में सहयोग करें। लड़कियों को अपने अंदर इल्म-तालिम व हुनर पैदा कर अपने नाम को आगे बढ़ाने की जरूरत है और खुद को सशक्त बनाने की जरूरत है। प्रधानाचार्य व अध्यापिकाओं से कहा कि छात्राओं के अंदर छुपे हुए प्रतिभाओं को पहचाने और उसका विकास करें। प्रधानाचार्य से कहा कि मदरसों में उन महिलाओं की फोटो लगाएं जिन्होंने देश के लिए कुछ किया हो या किसी क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हो, जिससे छात्राएं प्रेरित हों। इस मौके पर प्रधानाचार्या तसनीम फातिमा, मदरसा अरबिया कासिमुल उलूम मंगारावा की प्रधानाचार्य मुफ्ती अब्दुल कादिर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीएल यादव आदि उपस्थित रहे। वहीं, कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने कहा कि पहले के समय बहुत कम ही महिला अधिकारी होती थीं। उस समय कोई महिला एसडीएम अपने क्षेत्र में पहुंचती थी तो लोग देखने आते थे। आज आम बात हो गई है। महिलाओं और लड़कियों को उन्नति करने के कई रास्ते खुल गए हैं। लड़कियों को अपने अंदर हौसला पैदा कर आगे बढ़ने की जरूरत है। हिना देसाई, तहसीलदार सदर पवन कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आसाराम आदि उपस्थित रहे। मुबारकपुर के मोहल्ला कटरा स्थित अशरफिया गर्ल्स हाई स्कूल में अधिकारी राजपति अविचल ने कहा कि परिवार में बिटिया पैदा होने पर गर्व होना चाहिए। कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। प्रधानाचार्य अंजुम आरा, सबा आफरीन, शाइस्ता परवीन, शहरबानो, एहतेशाम अख्तर, आनंद चौरसिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed