फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women connected with cleanliness

सफाई अभियान से जुड़ी महिलाएं

Thu, 24 Aug 2017 11:50 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 24 Aug 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
Women connected with cleanliness
शहर के सीता राम मुहल्ले में चला स्वच्छता अभियान।
प्रदेश सरकार और अमर उजाला के सौजन्य से आयोजित संगोष्ठी से प्रेरित होकर महिला शक्तियों ने स्वच्छता का जो संकल्प लिया उसे पूरा करने की दिशा में गुरुवार को पहला कदम उठाया।  नारी शक्तियों ने गुरुवार को पुरानी कोतवाली के मुहल्ला सीताराम में झाड़ू उठाया और हाथों में कड़ाही लेकर कूड़ा उठाया।  
विज्ञापन

सरकार के साथ मिलकर अमर उजाला सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वच्छता अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अपने प्रयास में जुटा हुआ है। इसी क्रम में अमर उजाला की ओर से 22 जुलाई को नगर के अग्रसेन महिला महाविद्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। जिसमें अधिकारियों ने भाग लेकर लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। जिसका परिणाम हुआ कि नगर की महिलाएं चौका, बेलन छोड़कर इस अभियान में कदम से कदम मिलाने के लिए कूद पड़ी। गुरुवार को नारी शक्ति संस्थान की महिलाओं ने हाथों में झाड़ू और कड़ाही आदि लेकर नगर के पुरानी कोतवाली स्थित सीताराम मुहल्ले में साफ-सफाई की। इस दौरान महिलाओं का उत्साह देखते ही बनता था। संस्था सचिव डा. पूनम तिवारी ने कहा कि स्वच्छ भारत का जो सपना प्रधानमंत्री ने देखा है। जब तक सब लोग इसमें सहयोग नहीं देंगे तब तक पूरा नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

संस्था अध्यक्ष डा. बंदना द्विवेदी ने कहा कि गंदगी के कारण अनेक तरह की बिमारियों को फैलने का अवसर मिलता है। सुधा तिवारी ने कहा कि संगोष्ठी में हमें अनेक ऐसी बातों का पता चला जिसे हम पहले नहीं जानते थे। जिसे सुनने के बाद हमने यह अभियान चलाने का निर्णय लिया। हमें जब भी मौका मिलेगा हम इस तरह के कार्य करते रहेंगे। साथ ही और लोगों से भी अनुरोध करेंगे कि वह इस अभियान से जुड़कर स्वच्छ भारत का निर्माण करें।  अनीता द्विवेदी ने कहा कि अमर उजाला की पहल सराहनीय है। जिसने सरकार के साथ स्वच्छता के अभियान को आगे बढ़ाया। जब तक स्वच्छता को लेकर हर कोई जागरूक नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब तक स्वच्छ भारत की कल्पना करना भी बेमानी है। क्योंकि जब लोग जागरूक होंगे तो अपने आसपास खुद ही साफ-सफाई करेंगे और गंदगी करने वालों को भी रोकेंगे।  
- अंबुज राय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed