फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women came out against CAA, NRC in Azamgarh

सीएए, एनआरसी के खिलाफ उतरी महिलाएं

Tue, 04 Feb 2020 07:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
Women came out against CAA, NRC in Azamgarh
बिलरियागंज में सीएए के विरोध प्रदर्शन में शामिल मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : AZAMGARH
सबिलरियागंज। मौलाना जौहर अली पार्क में मंगलवार को तीसरी बार सीएए, एनआरसी व एनपीए के विरोध में धरना प्रदर्शन हुआ। सुबह 11 बजे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं धरने में शामिल होने के लिए पहुंच गई थीं। देर शाम तक धरना चलता रहा और अधिकारी व पुलिस प्रशासन धरना खत्म कराने के लिए जूझते नजर आए।
विज्ञापन

धरना की न तो पूर्व की कोई घोषणा ही थी न ही अनुमति ही ली गई थी। इसलिए पुलिस व प्रशासन को इसकी जानकारी ही नहीं थी। सुबह 11 बजे मौलाना जौहर अली पार्क में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं तिरंगा लेकर पहुंच गईं। मौके पर सीएए, एनआरसी और एनपीए के विरोध में धरना-प्रदर्शन व नारेबाजी शुरू हो गई। प्रदर्शन की जानकारी होते ही बिलरियागंज पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और धरनारत महिलाओं को वहां से हटाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद भी महिलाएं पीछे हटने को तैयार नहीं र्हुइं। शाम पांच बजे राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के मौलाना ताहिर मदनी व पूर्व चेयरमैन मोहम्मद आरिफ भी मौके पर पहुंच गए। इन लोगों ने भी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं का कहना था कि जब तक दिल्ली के शाहीन बाग में धरना चलेगा तब तक वे भी धरना देती रहेंगी। धरना समाप्त कराने के लिए देर शाम एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह, एसपी सिटी पंकज पांडेय के साथ ही महिला थानाध्यक्ष भी पहुंचीं। सात बजे तक प्रदर्शन जारी रहा। अधिकारी धरनारत महिलाओं को समझाने में जुटे रहे।

बिलरियागंज में सीएए के विरोध प्रदर्शन में शामिल मुस्लिम महिलाएं।

बिलरियागंज में सीएए के विरोध प्रदर्शन में शामिल मुस्लिम महिलाएं।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed