{"_id":"137b76c9b898ea4d289dd634c0634074","slug":"women-and-older-killed-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में महिला और वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में महिला और वृद्ध की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 29 Jan 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला और एक वृद्ध
विज्ञापन
की मौत हो गई। जबकि मृत महिला के साथ मौजूद उसका पुत्र घायल हो गया। जिसे
उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला टैंकर की चपेट में
आकर मरी, जबकि वृद्ध को अनियंत्रित स्कार्पियों ने कूचल दिया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के झुलहा बिंदमठिया गांव निवासी संदीप (21) पुत्र बृजेश चंद्र ओझा बुधवार की सुबह अपनी मां सरोजा देवी (45) को बाइक पर बैठाकर जीयनपुर बाजार की तरफ जा रहा था। बेरमा गांव के समीप सामने से आ रहे टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सरोजा देवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत सरोजा देवी तीन पुत्र और दो पुत्रियों की मां थी।
इस क्रम में दूसरी घटना मेहनगर थाने के देवइत बाजार के पास हुई। जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से साइकल सवार वृद्ध की मौत हो गई। मृत दीपचंद गुप्ता (60) देवइत गांव का निवासी था। वह गांव-गांव घूमकर लोगों से गल्ला खरीदता था। फिर उसे वाराणसी ले जाकर बेचता था।
बुधवार की सुबह दीपचंद गल्ला खरीदने के लिए निकला था। गांव के बाजार में सड़क पार कर रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया।