फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman shot by bike-borne miscreants condition critical in azamgarh

आजमगढ़: भूमि विवाद में महिला को मारी गोली, पति को मारने आए थे हमलावर, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 15 Jan 2022 09:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 15 Jan 2022 09:59 PM IST
सार

आजमगढ़ के  बघईडांढ़ गांव के पास बाइक सवार बदमाश शनिवार की सुबह 8.30 बजे एक महिला को गोली मार कर भाग निकले।  गोली महिला के पेट और बांह में लगी है।

विज्ञापन
Woman shot by bike-borne miscreants condition critical in azamgarh
बदमाशों ने महिला को मारी गोली।

विस्तार

आजमगढ़ के  बघईडांढ़ गांव के पास बाइक सवार बदमाश शनिवार की सुबह 8.30 बजे एक महिला को गोली मार कर भाग निकले।  गोली महिला के पेट और बांह में लगी है। गंभीर रूप से घायल महिला को वाराणसी रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी राहुल जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बे में क्लिनिक चलाता है। वह चार पहिया से आता जाता है। घर तक चार पहिया पहुंचने का रास्ता न होने से वह कार बनकट बाजार में खड़ी करता है। शनिवार को राहुल की पत्नी रीना (38) को दवा लेने डॉक्टर के यहां जाना था।
विज्ञापन


'ए आदित्य के पापा भागो बदमाश आए हैं'
शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे राहुल घर से बनकट बाजार से कार लेने के लिए निकला। पीछे-पीछे पत्नी भी बघईडांढ़ पहुंच कर उसका इंतजार करने लगी। कुछ ही देर में राहुल कार लेकर पहुंच गया। इसके बाद उसने पत्नी से कहा कि वह लघुशंका कर के आ रहा है। इस बीच बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे, उनके हाथ में असलहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें मकर संक्रांति: पतंग के साथ उड़ा कोरोना का डर, उल्लास के साथ उमड़ी आस्था

यह देख रीना चिल्लाई, ए आदित्य के पापा भागो बदमाश आए हैं। इस पर राहुल भाग गया। बदमाश रीना पर फायरिंग कर जीयनपुर की तरफ भाग गए। गोली रीना के पेट व बांह में लगी है। इसके बाद राहुल मौके पर पहुंचा और रीना को कार में लाद कर जिला अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की वजह भूमि विवाद बताई जा रही है। 

सदर पहुंचने पर महिला की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सीओ सदर व एसपी सिटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। वह घटना की छानबीन की। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश जीयनपुर की तरफ भाग गए।

एडिशनल एसपी को खुलासे की जिम्मेदारी

एसपी अनुराग आर्य के अलावा एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ सदर सौम्या सिंह ने भी मौका मुआयना किया। एसपी ने घटना के खुलासे के लिए सीओ सिटी की देखरेख में दो टीम गठित की है। फिलहाल कोई तहरीर न मिलने से अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। अपने स्तर से पुलिस जांच में जुटी है। 

Woman shot by bike-borne miscreants condition critical in azamgarh
आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य - फोटो : अमर उजाला
एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने कहा कि घटना के पीछे का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घायल महिला के पति ने कोई जमीन खरीदी है, उसे ही लेकर विवाद चल रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल व हमलावरों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed