फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   woman's death in shock

धोखा कर रुपये हड़पे, सदमे में महिला की मौत

Mon, 28 Aug 2017 11:12 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 28 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
woman's death in shock
Fraud shimla
आजमगढ़। फोरलेन में जा रही जमीन के मुआवजा को कुछ लोगों ने दो गुना करने का लालच देकर धोखे से अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया था। पीड़िता की ओर से मामले में सिधारी थाने में आठ लोगों के खिलाफ एक हफ्ते पहले रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। रविवार शाम को इसी सदमे में महिला की मौत हो गई। सोमवार को  महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और पुलिस को आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।  
विज्ञापन



खोजापुर गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र संतुराम ने बताया कि उसकी कुछ जमीन थी जो फोरलेन में गई थी। इसका 12 लाख रुपये मुआवजा उसकी मां मुनरी देवी को मिला था। गांव के ही सुशील, उसकी पत्नी, चंद्रावती, मुन्ना, मुन्ना की पत्नी, सतीश, सतीश की पत्नी और गुड्डू की पत्नी ने उसकी मां को एक प्राइवेट कंपनी की स्कीम बताकर छह साल में धन दोगुना होने की बात कही। ओम प्रकाश और उसकी मां ने रुपया आरोपियों को दे दिया। इसके बदले में आरोपियों ने उसे कुछ कागजात दे दिए।
विज्ञापन



ओम प्रकाश ने कागजात की जांच कराई तो पता चला कि कोई धन जमा ही नहीं किया गया है। रुपया वापस मांगने पर आरोपी मारने की धमकी अलग से देने लगे। मामले में 25 अगस्त को आरोपियों के खिलाफ सिधारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रुपया गवाने से परेशान मुनरी देवी की रविवार शाम सदमे में हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिजनों ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। ओम प्रकाश की ओर से मामले में नए सिरे से तहरीर देने की बात कही जा रही थी। वहीं, एसओ सिधारी ने कहा कि मामले का जानकारी नहीं है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed