फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman's dead body found in wheat field

गेहूं के खेत में मिली महिला की लाश

Sun, 19 Apr 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 19 Apr 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found in wheat field
अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल रजवापुर मोड़ के पास गेहूं के खेत में महिला की हत्या कर लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शनिवार की सुबह लाश देखकर गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। महिला के गले पर धारदार हथियार के निशान थे। उसके बाल को नोंचकर फेंका गया था।
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल बाजार के उत्तर रजवापुर मोड़ का क्षेत्र सुनसान रहता है। सूर्यास्त के बाद इस तरफ जाने में लोग डरते हैं। इसी तरफ, गेहूं के खेत में एक शादीशुदा सांवले रंग की 35 वर्षीय महिला की हत्या कर उसकी लाश फेंकी गई थी। घटना के वक्त महिला के शरीर पर गुलाबी रंग की साड़ी थी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों की माने तो हत्यारोपियों ने महिला को मौत के घाट उतारने से पहले उससे बलात्कार किया। इसके बाद, उसकी गला रेंतकर हत्या कर दी। घटना स्थल पर महिला के बाल नोंचकर फेंके गए थे। इससे लग रहा है कि हमलावर एक से ज्यादा संख्या में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार की सुबह महिला की लाश मिलने की सूचना क्षेत्र में जंगल में आग की तरह फैल गई। महज कुछ ही देर में वहां आसपास के कई गांव के लोग जुट गए थे लेकिन किसी ने भी शव को नहीं पहचाना। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है।


थानाध्यक्ष अहरौला प्रभात यादव ने बताया कि शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया। पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। एसओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट से ही महिला की मौत का सही कारण और बलात्कार की पुष्टि होगी। बहरहाल पुलिस शव की पहचान करवाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed