आजमगढ़: घर से टहलने निकली महिला का नहर में मिला शव, हत्या की आशंका
पातालनाथ मंदिर के पास बने घर पर भी पहुंचकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गडौरा मझौरा गांव के पास शारदा सहायक खंड-32 नहर में टिक्ठी से बंधा एक 36 वर्षीय महिला का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की आंखों के पास चोट के निशान मिले हैं।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छीड़ी जमीन बांसगांव निवासी 36 वर्षीय निशा विश्वकर्मा पत्नी अश्वनी विश्वकर्मा बृहस्पतिवार की अलसुबह रोज की भांति टहलने निकली थी। घर पर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिली।
इसकी लिखित शिकायत जीयनपुर कोतवाली में दी थी। वहीं शुक्रवार की सुबह घर से 200 मीटर की दूरी पर गड़ौरा मझौरा गढ़वाल गांव के पास शारदा सहायक खंड 32 नहर में बांस की टिक्टी पर बंधा हुआ निशा का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसके आंख के बगल में चोट के निशान भी थे।
लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि महिला की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था।
मृतका का पति कोलकाता में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता है। निशा भी उसके साथ रहती थी। दो साल पूर्व आई इसके बाद फिर कोलकाता गई और दो माह बाद फिर से वापस आई और घर पर ही अपने दो बेटी व एक पुत्र के साथ रहती थी।
हत्या की सूचना मिलने पर एसपी आरए सिद्धार्थ, सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला सहित काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं पातालनाथ मंदिर के पास बने घर पर भी पहुंचकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस पोस्टमार्टम होने का इंतजार कर रही है।