{"_id":"58f657a74f1c1ba3464719dd","slug":"woman-prisnor-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला बंदी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला बंदी की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 18 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या के मामले में जिला जेल में निरुद्ध महिला बंदी कमली देवी की संदिग्ध अबूझ हाल में मौत हो गई। वह कंधरापुर थाना क्षेत्र के कुआं देवपट्टी की रहने वाली थी। जेल अधिकारियों की मानें तो वह सुबह बिल्कुल ठीक थी। उसने योगाभ्यास भी किया। उसकी मौत कैसे हो गई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा। पुलिस ने बंदी की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं मौजूद होने की वजह से उसकी लाश मोर्चरी में रखी गई है। पुलिस उसके रिश्तेदारों के आने का इंतजार कर रही है। उनके आने के बाद तीन सदस्यीय डाक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के कुआं देवपट्टी गांव निवासी रीता देवी (25) की 29 अप्रैल 2016 को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। इस मामले में तहबरपुर थाना क्षेत्र के बनकट गांव निवासी रीता के पिता रामाश्रय राम ने रीता के पति रामरुप, उसके छोटे भाई अजय, उसकी मां कमली देवी, पिता मुरली राम, बहन संध्या और शशिकला के विरुद्ध कंधरापुर थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। छह जनवरी 2017 को पुलिस ने रीता के पति रामरूप को छोड़ अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी जेल में निरुद्ध हैं जबकि रामरूप फरार है। मंगलवार की सुबह कमली देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
कमली की मौत के बाद जेल अधिकारियों ने औपचारिकता निभाते हुए उसे जिला अस्पताल भेजवा दिया। जहां डाक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कमली की लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाई गई है। जेल अधीक्षक/जेलर आरके सिंह ने बताया कि कमली की मौत के बाद उसके घर सूचना भेजवाई गई लेकिन परिवार में कोई न होने की वजह से उसके रिश्तेदारों को सूचना दी गई। रिश्तेदार आने के बाद सीएमओ की तरफ से पोस्टमार्टम के लिए तीन डाक्टरों की टीम गठित की जाएगी। जेलर ने कमली की मौत हृदयगति रुकने से होना बताए हैं।