{"_id":"60198f658ebc3e30ce5e08ac","slug":"woman-killed-in-road-accident-five-others-injured-azamgarh-news-vns572480836","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला की मौत, पांच अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला की मौत, पांच अन्य घायल
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए सड़क हादसों में एक महिला की जहां ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में सरायमीर के मदरसा फैजुल उलूम के प्रबंधक व उनके भाई भी शामिल हैं।
अहरौला/अंबारी: अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव निवासी 28 वर्षीय तारा देवी पत्नी मिश्रीलाल गौतम मंगलवार को पड़ोस के लड़के के साथ बाइक से दवा व कुछ जरूरी सामान लेने के लिए माहुल कस्बा आई हुई थीं। अपराह्न लगभग तीन बजे के लगभग वह माहुल चौक पर पहुंच कर जैसे ही बाइक से उतरी अंबारी की तरफ से आ रही गिट्टी लदी ट्रक ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही तारा देवी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सरायमीर/मेजवां: सरायमीर कस्बा स्थित मदरसा फैजुल उलूम के प्रबंधक 40 वर्षीय मौलाना अफजल आजमी मंगलवार की भोर में अपनी इनोवा कार से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ छोटे भाई 25 वर्षीय मुफ्ती आजम आजमी भी कार में सवार थे। अभी वे फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के अंबारी चौक पर ही पहुंचे थे कि दीदारगंज की तरफ से आ रही ट्रक ने कार में टक्कर मार दिया। जिससे कार सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार मौलाना अफजल आजमी व उनके भाई मुफ्ती आजम आजमी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरायमीर: कौरागहनी गांव के पास सोमवार की रात आठ बजे एक आटो ने अनियंत्रित होकर दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे 13 वर्षीय सबीब अहमद पुत्र मसरूफ व 28 वर्षीय मो. अहमद पुत्र ग्यासुद्दीन निवासी कौरागहनी घायल हो गए। इसके बाद आटो कुछ दूर जाकर पलट गया, जिससे चालक विक्रम पुत्र सोनई निवासी कौरा गहनी घायल हो गया।