{"_id":"5e3d4f278ebc3ee61a2ae9ad","slug":"woman-killed-five-injured-in-road-accidents-azamgarh-news-vns5093055129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला की मौत, पांच अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला की मौत, पांच अन्य घायल
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गये। घायलों में शामिल एक महिला की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पांच का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
पहली सड़क दुर्घटना बिलरियागंज थाना क्षेत्र में हुई। लंगड़पुर गांव निवासिनी 48 वर्षीया दुर्गावती पत्नी रामसमुझ यादव गुरुवार की शाम घर के पास ही सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने उसे धक्का मार दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां देर शाम उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका तीन लड़कों व चार लड़कियों की मां थी। वहीं दूसरा हादसा अतरौलिया थाना क्षेत्र के बासगांव ग्राम के पास हुआ। यहां दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार नागेंद्र (30) पुत्र हजारी प्रसाद, प्रियंका (25) पत्नी नागेंद्र व नागेंद्र का पांच वर्षीय पुत्र अंश व 4 वर्षीय पुत्री आस्था निवासी गोविंदपुर थाना अतरौलिया घायल हो गये। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीसरा हादसा महराजगंज थाना क्षेत्र में हुआ। महरागंज थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासिनी 5 वर्षीया शालू पुत्री कन्हैया लाल गुरुवार को घर पास ही खेल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। शालू को भी परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।