फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Woman dies, murder charge filed

Azamgarh News: महिला की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 24 Feb 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Woman dies, murder charge filed
भेदौरा गांव में मृतका अंजलि। संवाद
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के गजेंधर पट्टी, भेदौरा गांव में मंगलवार को विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गजेंधर पट्टी, भेदौरा निवासी दिलीप प्रजापति की शादी 10 मई 2025 को अहरौला थाना क्षेत्र के धनेज पट्टी खजुरी गांव निवासी अंजलि प्रजापति के साथ हुई थी। विवाह के बाद अंजलि अपने पति के साथ ससुराल में रह रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात अचानक उसकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। आवश्यक साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका की भाभी रंजना प्रजापति ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर अंजलि को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था तथा जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पति के किसी अन्य युवती से संबंध को लेकर अंजलि को प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहना है कि उन्हें फोन पर अंजली की मौत की सूचना दी गई। जब वे मौके पर पहुंचे तो शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की तैयारी चल रही थी। इस पर उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतका के पति दिलीप, ससुर हरिलाल एवं सास पर हत्या में संलिप्त होने का आरोप लगाया है।

थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद प्राप्त तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed