फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   With Jaykare start cleaning Shivsrovr

जयकारे के साथ शिवसरोवर की सफाई शुरू

Tue, 16 Jun 2015 12:32 AM IST
संवाददाता
संवाददाता Updated Tue, 16 Jun 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
With Jaykare start cleaning Shivsrovr
मेहनगर। गौरा गांव स्थित श्री मंडलेश्वर महादेव के पास स्थित शिव सरोवर की सफाई सोमवार को शुरू हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को शिवभक्तों ने सुबह पांच बजे हर-हर महादेव के जयकारों के बीच जलकुंभी बाहर निकालकर सफाई अभियान को गति दी। शिव सरोवर से 50 पचास फीसदी जलकुंभी बाहर निकली जा चुकी है। सफाई अभियान से जुड़े गांव के युसुफ खां ने कहा कि यह सरोवर इस क्षेत्र के हिंदू भाइयों का पौराणिक तीर्थ स्थल है। इस पुण्य कार्य में हम मुस्लिम भाई भी आप के साथ हैं। सफाई अभियान के अध्यक्ष 84 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रामअवध सिंह ने कहा कि शिव सरोवर (घाट ) पर आने से हम सबका मनोबल बढ़ा है। इसकी सफाई निरंतर होती रहेगी।  वहीं श्रमदान करने वाले शिवभक्तों के लिए गांव के ही ओमप्रकाश सिंह ने भोजन की व्यवस्था की थी। इस मौके पर डा. शशिबिन्द सिंह, ठाकुर टन्नु सिंह ,भोला सिंह, शैलेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह फौजी, तिवारी, मुन्ना यादव, जेपी सिंह, निहोरी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed