फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   With cold winds increased melting, bonfire burns

सर्द हवाओं के साथ बढ़ी गलन, जले अलाव

Tue, 06 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 06 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
With cold winds increased melting, bonfire burns
जिले में कोहरे से जनजीवन हुुआ प्रभावित।

विज्ञापन
 दो दिन के बाद फिर मंगलवार को घने कोहरे के आगोश में जिला नजर आया। सुबह सर्द हवाओं के कारण काफी गलन भी रही। जिसके कारण सुबह टहलने वालों, दैनिक जरूरतों के सामान बेचने वाले ठिठुरते हुए अपने कार्यों को करते नजर आए। सुबह 10 बजे कोहरा छंटा तो आसमान में बदली छाई हुई थी। जिसकी वजह से पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए।

    विगत दो दिनों तक जनपद में कोहरा नहीं दिखा। सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई लेकिन सूर्य की किरणों ने लोगों को राहत पहुंचाई। मंगलवार को जनपद के लोगों ने घने कोहरे के बीच अपनी आंखें खोली। सर्द हवाओं के कारण गलन भी ज्यादा थी। लोग ठिठुरते हुए दैनिक कार्यों को करते नजर आए। मंगलवार को डा. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस की छुट्टी होने के कारण स्कूली बच्चों को थोड़ी राहत मिली। बच्चे घरों में कैद रहे।
विज्ञापन


   कोहरा इतना घना था कि दिन के समय भी वाहन चालकों को वाहन की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। सुबह लगभग 10 बजेे कोहरा छंटा लेकिन बदली के कारण सूर्य के दर्शन नहीं हुए। पूूरे दिन सूर्य बादलों की ओट में छिपा रहा। इसकी वजह से पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। वहीं नगरपालिका द्वारा नगर क्षेत्र में अभी भी कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। बाजार में निकले लोग ठिठुरते हुए सफर करने को मजबूर हुए। सुबह कोहरे के कारण आजमगढ़-वाराणसी मार्ग, आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग, छतवारा मोड़, भंवरनाथ और बैठौली बाईपास और जिले के सिंगल लिंक मार्गों पर सुबह वाहन चालकों, विशेषकर दुपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाना भारी पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सगड़ी संवाददाता के अनुसार मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण कड़ाके की ठंड पडऩी शुरु हो गई है। लेकिन सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत बिलरियागंज, जीयनपुर, अजमतगढ़ में कही अलाव नहीं जल रहा है। यही हाल ग्रामीण इलाकों की बाजारों का भी है। कहीं अलाव नहीं जल रहे हैं। लोग जगह-जगह कहीं टायर तो कहीं बोरी, तो कहीं गत्ता आदि जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।


   मुबारकपुर संवाददाता के अनुसार भीषण ठंड और कोहरे से लोग मंगलवार बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कस्बे के रोडवेज, बवाली मोड़, कटरा, अलीनगर चौराहा, मुहल्ला हैदराबाद तथा मुख्य बाजार सहित कहीं भी अलाव की व्यवस्था नही की गइ है। क्षेत्र के महताब आलम, मु. हस्सान, मु, मसीह, नौशाद अहमद आदि ने अलाव की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। मेजवां संवाददाता के अनुसर शीत लहर का प्रकोप जारी रहने से खास तौर से बुजुर्ग और बच्चो को काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन द्वारा अलाव जलाने का दावा किया जा रहा है लेकिन अब तक सार्वजनिक स्थलो पर अलाव की व्यवस्था नही हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed