फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Winners of National Penchak Silat Championship honored

आजमगढ़: नेशनल पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के विजेताओं का हुआ सम्मान

Tue, 21 Feb 2023 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Winners of National Penchak Silat Championship honored
आजमगढ़। नांदेड़ महाराष्ट्र के श्री रामानंद तीर्थ मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में 13 से 16 फरवरी को महाराष्ट्र पेंचक सिलाट एसोसिएशन के द्वारा नेशनल सब जूनियर व जूनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम से आजमगढ़ के 18 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। जिसमें से 8 खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीतकर आजमगढ़ का नाम रोशन किया है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज में बच्चों को माल्यार्पण कर व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि आजमगढ़ के खिलाड़ियों में अपार ऊर्जा है, उन्हें सही मार्गदर्शन की व प्रशिक्षण की आवश्यकता है। पेंचक सिलाट खेल उत्तर प्रदेश पुलिस खेलों में भी शामिल है, इसमें खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं है। पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उप्र के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि आजमगढ़ के 18 खिलाड़ी इस बार उप्र टीम में शामिल थे। जिसमें से 8 खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर आजमगढ़ सहित पूरे उत्तर प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाया है। जिसमें स्वर्ण पदक विजेताओं में विभिन्न भार वर्गों में श्रेया सिंह, अनुराग कुमार, फरहान खान, रजत पदक विजेता में शुभांगी मिश्रा, शतरुंजय तिवारी शामिल रहे तथा कांस्य पदक विजेताओं में काव्या मिश्रा, अनमोल यादव, सात्विक यादव, अर्चित पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed