{"_id":"6a1f2488eadcf5cd3700bc54","slug":"winds-blowing-at-a-speed-of-50-kilometers-per-hour-traffic-was-halted-for-three-hours-due-to-trees-falling-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-151237-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं, पेड़ गिरने से तीन घंटे बंद रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं, पेड़ गिरने से तीन घंटे बंद रहा आवागमन
विज्ञापन
बूढ़नपुर क्षेत्र में आंधी से गिरा पेड़। संवाद
आजमगढ़। जनपद में मंगलवार की शाम को 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आई आंधी के कारण सात-आठ पेड़ गिर गई। करीब पांच से छह स्थानों पर तार, खंभे टूटने से आपूर्ति बाधित रही। मेहनाजपुर में इंसुलेटर ध्वस्त होने से रात भर बिजली गायब रही। हालांकि, बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है।
मंगलवार को हुई बारिश का सबसे ज्यादा असर मुबारकपुर क्षेत्र में रहा। वहीं, बूढनपुर क्षेत्र में मंगलवार की शाम को तीन बजे तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बृजमोहन गेट के पास बूढ़नपुर-पदुमपुर जाने वाली सड़क के किनारे लगभग 100 साल पुराना गूलर का पेड़ गिर गया।
इससे चार दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। पेड़ गिरने से करीब तीन घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मेहनाजपुर में सोमवार की शाम को छह बजे एक घंटे तक तेज आंधी के बाद बारिश होती रही।
विज्ञापन
बिजली गिरने से पूरब का पूरा, मेहनाजपुर, दक्षिण का पूरा, नरवां और सुंधी गांव का ट्रांसफॉर्मर जल गया। पल्हना से तरवा और तरवां से मेहनाजपुर कई जगहों पर तार टूट गए और इंसुलेटर भी ध्वस्त हो गए। इससे मेहनाजपुर, जियापुर, उमरी, नाथपुर आदि फीडरों की बिजली गुल हो गई।
एसडीओ सत्यप्रकाश ने बताया कि बिजली निगम की टीम ने रात में ही मरम्मत का काम शुरू कर दिया, तब जाकर मंगलवार की भोर में करीब चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।