फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will struggle until justice

न्याय मिलने तक करेंगे संघर्ष

Wed, 06 Jan 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 06 Jan 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Will struggle until justice
राजनरायन सिंह की हत्या में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संयुक्त अधिवक्ता संघर्ष समिति के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट स्थित कचहरी में चल रहा धरना तीसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने पुन: अपनी मांग दोहराते हुए हत्या के सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि न्याय न मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन



धरने को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश बार कौंसिल के सदस्य अमरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिवक्ता हमेशा समाज के लोगों को न्याय दिलाने का काम करता है। अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले राजनरायन सिंह की हत्या सरेआम कर दी गई, जिस पर अधिवक्ता समाज खामोश नहीं रह सकता है।
विज्ञापन



वह न्याय दिलाने तक अपना संघर्ष जारी रखेगा। कहा कि मामले को मैं बार कौंसिल के समक्ष रखूंगा और जो बन सकेगा भरपूर कोशिश करूंगा। अन्य वक्ताओं ने पुलिस और जिला प्रशासन की उदासीनता की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



मृतक के परिवारीजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। कहा कि प्रदेश भर  में अधिवक्ता वर्ग सुरक्षित नहीं रह गया है। अक्सर इन पर हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


इस मौके पर दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष प्रभाकर सिंह, मंत्री अनिल कुमार सिंह, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन मऊ जनपद के अध्यक्ष बीबी सिंह, मंत्री अतुल कुमार राय, टैक्स बार एसोसिएशन आजमगढ़ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, सेंट्रल बार के मंत्री अनिल कुमार सिंह,



जनपद बलिया के राम प्यारे सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता आद्या प्रसाद सिंह, अवधेश सिंह, तारकेश्वर मिश्र, वेद प्रकाश राय, कलेक्ट्रेट बार आजमगढ़ के अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव, मंत्री दिग्विजय सिंह, सुरेंद्र नाथ सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे। अध्यक्षता सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजदेव सिंह और संचालन वशिष्ठ राय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed