फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will strike from midnight today

आज आधी रात से होगी हड़ताल

Wed, 31 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Wed, 31 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
 Will strike from midnight today
आज आधी रात से होगी हड़ताल
यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन द्वारा एक सितंबर आधी रात से दोपहर 12 बजे तक प्रस्तावित हड़ताल की सफलता के लिए यूनियन के सदस्यों ने बुधवार को रोडवेज परिसर में सभा का आयोजन किया। जिसमें कर्मचारी शिक्षक समंवय समिति के संरक्षक प्रभु नारायण पाँडेय प्रेमी ने भाग लिया। 
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा कि एक सितंबर को आधी रात से दो सितंबर दोपहर 12 बजे तक प्रदेश व्यापी हड़ताल होने जा रही है। इसमें सभी कर्मचारियों को आना पड़ेगा। कर्मचारियों के हक और हुकूक के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हमारी मांग है कि रोड ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बिल 2016 को समाप्त किया जाए, श्रम कानूनों में  संशोधन कर श्रमिकों को क्षति पहुंचाने वाली समस्त कार्रवाई को समाप्त किया जाए। 
विज्ञापन


जनसंख्या के अनुसार परिवहन निगम के बसों की संख्या मे वृद्घि करने सहीत 10 सूत्रीय  मांगों को लेकर यह हड़ताल की  जा रही है। 
भारत सरकार और उप्र सरकार इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है। ओंकार तिवारी ने कर्मचारियों की समस्या पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर संगठन मंत्री राजनाथ यादव, सचींद्र सिंह, नदीम अहमद, शिवनरयन सिंह आदि उपस्थित थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed