{"_id":"cb878f7d78947dc775931997d4206611","slug":"will-not-receive-honoraria-to-encompass-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय न मिलने तक दिया जाएगा धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय न मिलने तक दिया जाएगा धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 16 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगभग डेढ़ साल से बकाया मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवक संघ ने विकास भवन के बाहर प्रदर्शन किया। धरनारत लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं धरना जारी रहेगा।
सोमवार की सुबह संघ के पदाधिकारी और सदस्य कुंवर सिंह उद्यान में एकत्र हुए। नारेबाजी करते हुए लोग उद्यान से निकलकर शहीद द्वार होते हुए विकास भवन पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
ग्राम रोजगार सेवक मुख्य विकास अधिकारी से मिलने पर अड़े थे। लेकिन मुलाकात न होने पर सेवकों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती धरना जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष सच्चेलाल यादव ने कहा कि दो वर्ष में मात्र चार माह का ही मानदेय मिला है। जबकि शासन से 2.93 करोड़ रुपया बकाया मानदेय के भुगतान के लिए दो माह पहले ही आ चुका है।
विज्ञापन
जिला संरक्षक शिवआसरे यादव ने आंदोलन जारी रखने को कहा। धरने में सुनील यादव, रामप्रताप यादव, शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रीतम शामिल थे।