फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will have to wait 14 days again to go to the green zone

ग्रीन जोन में जाने के लिए फिर करना होगा 14 दिन इंतजार

Fri, 24 Apr 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Will have to wait 14 days again to go to the green zone
शहर के रैदोपुर में साइकिल सवार से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जिले में शुक्रवार को आठवां कोरोना पॉजिटिव मरीज भी मिल गया है। यह आठवा कोरोना पॉजिटिव भी हॉट स्पाट नयापुरा चकसिकठी का ही निवासी है। पांच दिन पूर्व मिले कोरोना पॉजिटिव महिला का यह आठवां मरीज भतीजा है। नया मरीज मिलने के बाद आरेंज जोन से ग्रीन जोन में जाने का जिले का सपना टूट गया है। अब फिर 14 दिनों का जिले को ग्रीन जोन में जाने के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को आया एक रिपोर्ट जिले के उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। हॉट स्पाट मुबाकरपुर के नयापुरा चकसिकठी गांव का रहने वाला एक युवक पॉजिटिव मिला है। जिससे जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर आठ हो गई है। शासन ने जिले को फिलहाल आरेंज जोन में रखा हुआ है। ग्रीन जोन में आने के लिए जिला अभी स्ट्र्रगल कर रहा है। जो मानक निर्धारित किया गया है, उसके अनुसार जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद 14 दिनों के अंदर यदि कोई नया कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिलता है तो वह जिला ग्रीन जोन में चला जाता है। पांच दिन पूर्व चक सिकठी गांव निवासीनी एक महिला कोरोना पॉजिटिव हुई थी। इसके साथ ही इसके परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटीन कर सेंपल जांच में भेजा गया था। चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी थी तो वहीं पांचवें की रिपोर्ट शुक्रवार को आयी है। जो पॉजिटिव रही। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा उम्मीद कर रहा था कि पांच दिन बीत चुके है नौ दिन और कोई पॉजिटिव मरीज न मिले तो जिला ग्रीन जोन में चला जाएगा लेकिन नया पॉजिटिव मिलने के बाद अब जिले को नये सिरे से 14 दिनों का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed