फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will crack down on teachers' arbitrariness, attendance will be done through biometric machine

शिक्षकों की मनमानी पर कसेगी नकेल, बायोमेट्रिक मशीन से होगी हाजिरी

Sun, 08 May 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Will crack down on teachers' arbitrariness, attendance will be done through biometric machine
आजमगढ़। नए शिक्षा सत्र में माध्यमिक शिक्षा विभाग पठन-पाठन की व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने को लेकर संजीदा है। शिक्षक अब रजिस्टर में हाजिरी लगाकर मौज नहीं काट सकेंगे। विभाग सभी राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगाने जा रहा है। अब इससे हाजिरी होगी। विभाग का मानना है कि इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन

जिले में 23 राजकीय और 97 सहायता प्राप्त विद्यालय हैं। आम तौर पर नए शिक्षासत्र में विभाग द्वारा पठन-पाठन को लेकर दिशा निर्देश दिया जाता है। शिक्षकों को नियमित क्लास व समय से विषय वस्तु तैयार करने पर जोर दिया जाता है। बावजूद इसके कोर्स पूरा नहीं हो पाता है। इसका खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ता है। दरअसल, इसमें सबसे बड़ी लापरवाही शिक्षकों की होती है। वह नियमित क्लास लेने के बजाए लापरवाही बरतते हैं। मनमर्जी डयूटी करते हैं। अधिकांश विद्यालयों में प्रधानाचार्य से साठगांठ कर वह उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर अपना कामकाज निपटाते हैं। उनकी सारे शैक्षिक क्रियाकलाप की रिपोर्टिंग फाइलों तक सीमित रहती है। मगर अब ऐसे शिक्षकों पर विभाग नकेल कसने जा रहा है। शिक्षक पठन-पाठन की व्यवस्था में लापरवाही नहीं कर सकेंगे। उन्हें नियमित विद्यालय आना होगा। विभाग ने राजकीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में बायोमैट्रिक मशीन लगाने का निर्देश दिया है। नए शिक्षासत्र में विद्यालयों में शिक्षकों की बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी होगी। विभाग का मानना है इससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ की प्रधानाचार्य ललिता कहतीं हैं कि उनके यहां शिक्षकों के लिए बायोमैट्रिक मशीन काफी पहले ही लग चुकी है। कोरोना संक्रमण के कारण अभी भी बायोमैट्रिक मशीन से हाजिरी नहीं लग पाती थी। अब इसे चालू किया जाएगा। वहीं जहां नहीं लगे होंगे वहां लगाए जाने का आदेश मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed