फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Will boycott of Chinese goods

चीन निर्मित सामान का करेंगे बहिष्कार

Thu, 06 Oct 2016 12:05 AM IST
अमरउजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमरउजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 06 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
 Will boycott of Chinese goods
चीन निर्मित सामान का करेंगे बहिष्कार
भारत का पानी बंदकर पाकिस्तान की मदद में आए चीन के प्रति लोगों में जबरदस्त नाराजगी है। लोगों ने न सिर्फ चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है बल्कि इसके लिए लोगों को जागरूक करने का काम शुरू कर दिया है। इस कार्य में कुछ शिक्षण संस्थान में सड़क पर उतर आए हैं। जहानागंज स्थित दीनदयाल शिक्षण संस्थान तुलसीपुर की छात्र-छात्राओं ने बुधवार को जुलूस निकाल कर चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


जहानागंज संवाददाता के मुताबिक, दीनदयाल शिक्षण संस्थान तुलसीपुर के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को कस्बे में प्रबंधक हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में संस्थान परिसर से जुलूस निकाला। इस दौरान छात्र-छात्राएं ‘चीन पाकिस्तान और आतंक का समर्थक है, चीन आयातित सामान का बहिष्कार हो’ आदि स्लोगन लिखी तख्तियां लिए चल रही थीं। प्रबंधक हरेंद्र सिंह ने कहा कि आतंकवाद और पाकिस्तान की मदद करने वाले देश चीन में निर्मित सामानों का बहिष्कार होना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाचार्य शीला सिंह, उदय प्रताप सिंह, संजय चौहान, केदार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed