{"_id":"aee0dc7b03b97d41057300ce44871589","slug":"who-heads-the-crown-decided-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"िकसके सिर ताज, फैसला आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
िकसके सिर ताज, फैसला आज
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 01 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद बंद बैलेट बाक्स से रविवार को प्रत्याशियों की किस्मत खुलेगी। क्षेत्र पंचायत चुनाव का रुझान तो दोपहर बाद से ही आने लगेंगे मगर जिला पंचायत सदस्यों में परिणाम आने में रात हो जाएगी।
मतगणना के लिए 9502 कर्मियों की तैनाती की गई है। दो शिफ्टों में मतगणना 14 चक्रों में वोटों की गिनती होगी। वहीं प्रेक्षक मनोज कुमार सिंह ने शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज में मतगणना स्थाल का जायजा लिया।
22 विकास खंडों पर रविवार को सुबह आठ बजे मतगणना का काम शुरू होगा। मतगणना की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
साथ ही पूरी मतगणना की वीडियोग्राफी के लिए अलग से भी कैमरे लगे हैं। मतगणना एजेंटों के मोबाइल, खाने-पीने के सामानों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर पहुंचने से पहले एजेंटों की तलाशी ली जाएगी। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस, पीएसी के साथ ही पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती की गई है।
हर मतगणना केंद्र पर एक राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहेगा। किसी भी अप्रत्याशित घटना को रोकने के लिए तहसीलों पर अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षित रखा गया है।
इसके साथ विजयी प्रत्याशियों के जुलूस निकालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्ट्रेट सभागार में स्थापित कंट्रोल रूम पूर्ण रूप से एक्टिव होगा। मतदान के दौरान जिस प्रकार सूचनाएं यहां से मिलती थीं उसी प्रकार मिलती रहेंगी।
मेंहनगर संवाददाता के अनुसार, किसके सिर जीत का सेहरा बंधेगा और किसे हार का मुंह देखना पड़ेगा यह रविवार रात तक पूरी तरह से साफ हो जाएगा मगर अभी से हार जीत को लेकर कयासका दौर चल पड़ा है।
हर समर्थक अपने उम्मीदवार को जीतने का दंभ भरता नजर आ रहा है। चाय-पान की दुकानों पर इस तरह की चर्चाएं आम हो गई।