{"_id":"57cdb9be4f1c1b2556317618","slug":"where-president-anwar-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनवर जहां राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनवर जहां राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनवर जहां ने विद्यालय का शैक्षणिक स्तर को आदर्श बनाया है। इसका परिणाम है कि वर्ष 2010 से विद्यालय का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उनकी इस उपलब्धि पर सोमवार को उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया।
अनवर जहां मूलत: जौनपुर जनपद के नगर क्षेत्र की रहने वाली हैं। वहीं से शिक्षा ग्रहण करने के बाद वर्ष 1984 में लोक सेवा आयोग से चयनित होकर स्नातक वेतन क्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जौनपुर में कार्यभार ग्रहण किया। वर्ष 1988 में इनका अंग्रेजी के प्रवक्ता पद पर पदोन्नति हुई। वर्ष 1995 में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आजमगढ़ में इनका स्थानांतरण हुआ। तबसे वह यहीं पर कार्यरत हैं। एक जुलाई 2010 को वरिष्ठ प्रवक्ता होने के कारण इन्हें विद्यालय का प्रभारी प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया।
तबसे यह प्रधानाचार्य के रूप में कार्य कर रही हैं। इनके प्रधानाचार्य बनने के बाद से विद्यालय में छात्राओं की संख्या बढ़ गई। सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही इनके मार्गदर्शन में विद्यालय का रिजल्ट वर्ष 2010 से अब तक शत-प्रतिशत रहा है। विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी, प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, जूडो कराटे, बैडमिंटन प्रतियोगिता, एनसीसी, स्काउट गाइड आदि में वह स्वयं शामिल होकर छात्राओं को उत्साहित करती रहती हैं। शिक्षा विभाग की कई गतिविधियों का संचालन भी इनके सफलता पूर्वक किया जाता है। इनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए जिले से इनके नाम को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया था। अन्य खबरें पेज चार पर..