फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the university team arrived, the school was closed; they asked the principal for an explanation

Azamgarh News: विवि की टीम पहुंची तो बंद मिला स्कूल, प्रधानाध्यापक से मांगा जवाब

Mon, 20 Jul 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
When the university team arrived, the school was closed; they asked the principal for an explanation
आजमगढ़। शिक्षा क्षेत्र पल्हनी के कंपोजिट विद्यालय समेदा का शनिवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की टीम ने निरीक्षण किया। टीम के पहुंचने पर विद्यालय का गेट बंद मिला।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे तक न तो विद्यालय खुला था। न ही कोई शिक्षक अथवा कर्मचारी परिसर में मौजूद मिला। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के बाहर कुछ स्थानीय लोग भी खड़े मिले। टीम ने तत्काल इसकी जानकारी बीईओ और बीएसए को दी। सूचना मिलने के बाद बीईओ नवनीत चौबे ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि राज्यपाल की ओर से जिले के पांच परिषदीय विद्यालय गोद लिए गए हैं, जिनकी नियमित निगरानी महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की गठित टीम कर रही है।

बीएसए ने बताया कि टीम के निरीक्षण में विद्यालय बंद मिलने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। इस संबंध में संबंधित बीईओ को आवश्यक कार्रवाई कर विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed