फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When the mother said 'I love you,' the girl got off the rickshaw and gave the miscreant five blows with a stick.

Azamgarh News: आई लव यू बोला तो छात्रा ने ईरिक्शा से उतारकर मनचले को मारे पांच डंडे

Sun, 18 Jan 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
When the mother said 'I love you,' the girl got off the rickshaw and gave the miscreant five blows with a stick.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्रा किसी युवक को पांच डंडे मारते दिख रही है। अन्य लोग भी उसके साथ युवक को मार रहे हैं। छात्रा ने युवक पर आई लव यू कहने का आरोप लगाते हुए कह रही है कि उसने सब रिकार्डिंग की है। जानकारी के अनुसार, शहर के एलवल क्षेत्र स्थित एक विद्यालय की दो छात्राएं छुट्टी के बाद ई-रिक्शा से घर जा रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा पर पहले से बैठे एक युवक ने छात्राओं पर छींटाकशी और छेड़खानी शुरू कर दी। शुरू में छात्राओं ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन जब युवक ने बाज नहीं आया तो उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए शहर कोतवाली क्षेत्र के टेढिया मस्जिद के पास ई-रिक्शा रुकवाई। आरोप है कि छात्राओं ने युवक को ऑटो से उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने भी युवक की जमकर धुनाई कर दी। हालांकि वीडियो में कुछ लोग युवक को मौके से भगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इस संबंध में शहर कोतवाल यजवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। मामले की सत्यता की पड़ताल के बाद दोषी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed