फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When parents arrived with complaint the gate was closed

Azamgarh News: शिकायत लेकर अभिभावक पहुंचे तो बंद कर दिया गेट

Tue, 10 Sep 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
When parents arrived with complaint the gate was closed
अमिलो। शिक्षा क्षेत्र सठियांव के प्राथमिक विद्यालय कुकुड़ीपुर पर सोमवार की सुबह अभिभावक शिकायतों को लेकर पहुंचे। अभिभावकों के गुस्से को भांप कर महिला शिक्षकों ने अंदर से गेट बंद कर दिया। अंदर शिक्षिकाएं और बाहर अभिभावक रहे और इस दाैरान नोकझोंक भी हुई। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र यादव पहुंचे और गेट खुलवाया। उन्होंने अभिभावकों की शिकायतों को सुना और निराकरण करने का आश्वासन दिया, तक मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


शिक्षा क्षेत्र सठियांव के प्राथमिक विद्यालय कुकुड़ीपुर में पढ़ाई ठीक से न होने, एमडीएम की गुणवत्ता, साफ सफाई व अन्य खामियों को लेकर अभिभावक पहुंचे। इस पर विद्यालय का गेट बंद कर दिया गया। इस दाैरान अभिभावकों की शिक्षकों से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

सवा दो घंटे तक पढ़ाई बाधित रही। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी पहुंच गए। ग्रामीणों ने फोन के माध्यम से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को जानकारी दी। हालांकि वह मौके पर नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई विद्यालयाेंं के प्रधानाध्यापक पहुंच गए। प्रधानाध्यापिका रौशन आरा ने बताया कि विद्यालय में पंजीकृत कुल छात्र संख्या 75 है। इनकी पढ़ाई के लिए प्रधानाध्यापिका समेत चार शिक्षिकाएं, दो शिक्षा मित्र, एक महिला, एक पुरुष की तैनाती है। दोपहर का भोजन परोसने के लिए तीन रसोइया भी हैं। छात्र संख्या घटने के कारण एक रसोइया को निकाल दिया गया।

अभिभावक राधिका देवी ने आरोप लगाया कि शिक्षिकाएं पढ़ाने के बजाए मोबाइल पर व्यस्त रहती हैं। लालती देवी ने कहा कि खराब एमडीएम के कारण बच्चों ने भोजन करने से मना कर दिया है। राधिका कुमारी ने बताया कि शिक्षक समय से नहीं आते। ग्राम प्रधान धर्मेंद्र राजभर ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की गई थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

शिकायतों को सुना और अभिभावकों को समझा बुझाकर शांत कराया। मामले की जांच की जाएगी। अगर शिक्षिकाएं दोषी मिलती हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - सुरेंद्र यादव, खंड शिक्षा अधिकारी सठियांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed