फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   When called at night, the attendant threatens to take him somewhere else

रात में बुलाने पर अटेंडेंट देते है कहीं और ले जाने की धमकी

Sat, 04 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
When called at night, the attendant threatens to take him somewhere else
आजमगढ़। जिला अस्पताल की सारी व्यवस्था ही चरमरा सी गई है। अब तो रात में यदि कोई तीमारदार मरीज की हालत गंभीर होने पर अटेंडेंट को बुलाता है तो अटेंडेंट एक तो काफी मशक्कत के बाद मरीज को देखने आता है और साथ ही यह भी धमकी देता है कि कहीं और अपने मरीज को ले कर जाओ। रौनापार थाना क्षेत्र के करखियां गांव निवासी अंकुश (6) पुत्र कांता यादव की तबीयत खराब थी। परिजन उसे जिला अस्पताल के पीआईसीयू वार्ड में लाकर भर्ती कराए थे। शुक्रवार की देर रात अंकुश की तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो मां रीना यादव अटेंडेंट अनूप को बुलाने गई। एक बार बुलाने पर तो वो नहीं आए और दूसरी बार बुलाने पर आए तो झल्ला कर कहा कि इतनी इमरजेंसी है तो यहां क्यो चार दिन से बच्चे को लेकर बैठी हो, पीजीआई लेकर चले आजो। मां रीना ने कहा कि रात लगभग दो बजे बच्चे की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उसने दवा पिलाया लेकिन आराम नहीं हुआ। जिस पर वह तीन बजे अटेंडेंट को बुलाने गई थी। नहीं आने पर पुन: गई तो वे आए और झल्लाते हुए बच्चे को इंजेक्शन लगाया। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने इस मामले में कहा कि हमारे संज्ञान में मामला नहीं है। बच्चे की मां को चाहिए कि वह अटेंडेंट रजिस्टर पर लिखित रुप से शिकायत करें। शिकायत मिलने पर जांच करा कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed