फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wheat was not purchased at any center on the first day

पहले दिन किसी केंद्र पर नहीं हुई गेहूं की खरीद

Sat, 02 Apr 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wheat was not purchased at any center on the first day
गेहूं क्रय केंद्र हरैया। - फोटो : AZAMGARH
जिले में शुक्रवार से एजेंसियों द्वारा गेहूं की खरीद चालू कर दी गई है। गेहूं क्रय के लिए विभिन्न एजेंसियों के कुल 67 केंद्र खोले गए हैं जहां किसान गेहूं को बेचेंगे। पहले दिन गेहूं की खरीद नहीं हुई। सभी क्रय केंद्रों पर कर्मचारी गेहूं खरीदने के लिए बैठे रहे।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है। इस बार सरकार ने 2015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। किसानों से गेहूं क्रय करने के लिए खाद्य निगम के 20, पीसीएफ के 45 व भारतीय खाद्य निगम के 2 गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन सभी केंद्रों पर केंद्र प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। किसानों ने 15 जून तक हरहाल में गेहूं की खरीद कर लेना है। गेहूं बेचने के लिए किसान अपना पंजीकरण भी करवा लिए हैं। एजेंसियां 1अप्रैल से गेहूं खरीद के लिए अपने- अपने केंद्र खोल दिए हैं। शुक्रवार को कर्मचारी गेहूं खरीद के लिए तैयार दिखे लेकिन पहले दिन एक भी किसान गेहूं लेकर नहीं आया।
विज्ञापन

अहरौला संवाददाता के अनुसार इस बार क्षेत्र के हांस मतलूबपुर व पारामिश्रौली में बने दोनों पुराने क्रय केंद्रों को निरस्त कर रेडहा, हंसनाडीह में पीसीएफ का दो नया क्रय केंद्र बनाया गया है। रेडहा क्रय केंद्र के प्रभारी अमित सिंह केंद्र पर मौजूद थे। क्रय केंद्र खुला था बैनर पोस्टर भी लगाया गया है। केंद्र प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि अभी तक 36 किसानों के ने पंजीकरण कराया गया है। कोई किसान केंद्र पर गेहूं लेकर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाटघाट संवाददाता के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के विपणन केंद्र हरैया पर गेहूं क्रय करने के लिए 210 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। किसान क्रय केंद्र पर पहुंचे और अपने टोकन के बारे में जानकारी लिया। विपणन केंद्र प्रभारी हरैया दिनेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन टोकन कटेगा और रजिस्टर से भी क्रमांक के आधार पर किसानों का गेहूं क्रय किया जाएगा। बता दें कि हरैया क्रय केंद्र पर गेहूं क्रय करना तो है लेकिन गोदाम नहीं है। इसी कारण हर वर्ष गेहूं, धान बरसात होने पर भीग जाता है। इतना ही नहीं पिछले वर्ष तो गेहूं जम गया था। काफी दुर्दशा है। गेहूं खरीद कर इधर-उधर रखा जाता है।

जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार जहानागंज क्रय केंद्र पर 225 किसानों ने पंजीकरण कराया है। एसमाई संजीव कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अभी किसान पंजीकरण करा रहे हैं। गेहूं की कटाई अभी खरीद नहीं हुई। रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार क्रय केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा। कोई भी किसान गेहूं की बिक्री करने नहीं आया। कर्मचारी मौजूद रहे। सरायमीर प्रतिनिधि के अनुसार गेहूं क्रय केंद्र सरायमीर गेहूं खरीद शुरू नहीं हो सकी। क्योंकि अभी किसानों के गेहूं की फसल की कटाई शुरू नहीं हुई है।
अभी गेहूं की मड़ाई शुरू नहीं हुई है। सभी केंद्र खुले हुए हैं जहां किसान पहुंचकर अपना पंजीकरण करा रहे हैं।
- नरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed