फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Westerly winds once again increased the melting

पछुआ हवाओं ने एकबार फिर बढ़ाई गलन

Sun, 16 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Westerly winds once again increased the melting
आजमगढ़। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। मौसम का तापमान दो दिनों में गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। सुबह के समय कोहरे के कारण जहां सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए वहीं दिनभर चली पछुआ हवाओं के कारण गलन काफी बढ़ गई।
विज्ञापन

जनपद के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। दो दिन पूर्व तक गलन जहां गायब हो गई थी। वहीं शनिवार से गलन और कोहरे ने फिर अपनी चादर फैलाई जो रविवार को भी जारी रहा। कोहरे और गलन के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। जरूरी काम और मार्निंग वाक के लिए निकले लोग शाल और कंबल लपेटकर ही निकले। इस दौरान सुबह सड़कों पर काफी कम संख्या में ही लोग दिखाई दिए। सुबह धूप निकलने के बाद जहां लोगों ने राहत महसूस की वहीं शाम होते ही गलन काफी बढ़ गई। जनपद का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन पछ़ुआ हवाएं चलती रही। जिसके कारण दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिससे वह ठिठुरते हुए सफर करने को विवश हुए। दिन के समय धूप निकलने के साथ ही ठंडी सड़क स्थित पार्क में बच्चों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी उद्यान में पहुंचे और बच्चों के साथ मौसम का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed