फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Westerly winds blow at 12 km per hour

Azamgarh News: 12 किमी प्रति घंटे चलीं पछुआ हवाएं

Mon, 30 Dec 2024 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Westerly winds blow at 12 km per hour
आजमगढ़। बूंदाबांदी के बाद जनपद में मौसम बदल गया। सोमवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। पूरे दिन 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलती रहीं। इसके कारण गलन बढ़ गई। अधिकतम पारा जहां 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बूंदाबांदी के बाद जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। सोमवार की सुबह से ही आसमान में काले बादलों का डेरा रहा। पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद पूरे दिन चलने वाली पछुआ हवाएं परेशान करती रहीं। बदली के कारण कोहरा नहीं था। लेकिन, दिन में धूप न निकलने के कारण गलन में इजाफा हो गया। पहले जहां सुबह और शाम के समय गलन रहती थी और दिन में गर्मी का एहसास होता था, वहीं सोमवार को पूरे दिन गलन बरकरार रही। जनपद में बीते कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बूंदाबांदी के बाद से ठंड बढ़ गई है। पछुआ हवा 12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है। इससे कारण ठिठुरने और बढ़ गई है। दिन भर लोग अलाव के पास रहे। शाम होते ही गलन और बढ़ गई, सात बजे के बाद ही कोहरे का असर दिखने लगा। इसके चलते ग्रामीण अंचल के मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई।
विज्ञापन

नहीं जले अलाव
रानी की सराय। क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट से रानी की सराय के लोग लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, मऊ, गाजीपुर सहित अन्य जिले जाने के लिए बस पकड़ते हैं। लेकिन प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए यहां कोई सुविधा नहीं दी गई है। बरसात के समय यदि आस-पास के दुकानों में जगह मिल जाती है तो ठीक है नहीं तो लोग खुले आसमान के नीचे ही खड़े रह जाते हैं। यही हाल गर्मी में और ठंड के समय रहता है। यहां यात्रियों के ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं है। ठंड बढ़ती जा रही है। लेकिन अभी तक स्थानीय प्रशासन द्वारा अलाव नहीं जलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर सात दिन के तापमान पर:
तिथि- अधिकतम- न्यूनतम
30 दिसंबर - 21, 09
29 दिसंबर - 22, 13
28 दिसंबर - 26, 13
27 दिसंबर - 25, 12
26 दिसंबर - 23, 10
25 दिसंबर - 22, 11
24 दिसंबर - 23, 9

परिषदीय विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश

आजमगढ़। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक ने बताया कि उप्र बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रण में संचालित परिषदीय विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश किया गया है। जनपद के समस्त परिषदीय व मान्यता प्राप्त हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के विद्यालयों में इस दाैरान अवकाश रहेगा। बीएसए ने विद्यालय संचालकों को आदेश का पालन करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed