फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Went out to search for uncle, died after falling into a pit, uncle's body also found in the pond

Azamgarh News: चाचा की तलाश में निकला गड्ढे में गिरकर मौत, चाचा का भी शव तालाब में मिला

Thu, 02 Jan 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Went out to search for uncle, died after falling into a pit, uncle's body also found in the pond
अतरौलिया। इसे विडंबना कही जाए या दुर्भाग्य। गायब चाचा की तलाश में निकला भतीजा रात के अंधेरे में गड्ढे में गिर कर डूब गया। उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ सुबह चाचा का शव भी गांव के ही पोखरे से बरामद हुआ। एक ही घर में चाचा-भतीजे की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से गांव में मातम है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार रात नौ बजे इब्राहिमपुर निवासी 22 वर्षीय रंजीत यादव घर से चाचा इंद्रजीत यादव को खोजने निकला था। काफी खोजबीन के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो थकहार कर घर आ रहा था तभी भरौली के समीप ही गड्ढे में गिरने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे रानीपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। युवक चार भाइयों में सबसे छोटा था और घर पर ही रहकर खेती बारी देखता था। इधर परिजन रो रहे थे कि तभी बुधवार सुबह चाचा इंद्रजीत यादव की मौत की सूचना से पूरा परिवार बिलख उठा। परिजनों ने बताया कि 55 वर्षीय इंद्रजीत यादव विगत कई वर्षों से हर मंगलवार को बाबा प्रथम देव (बहिरा देव) का दर्शन-करने जाते थे। मंगलवार सुबह घर से दर्शन के लिए निकले थे। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने आस-पास खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। परिजनों की तरफ से थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी। बुधवार सुबह पोखरे की सीढ़ी पर कुछ कपड़े और एक साइकिल खड़ी होने पर लोगों को संदेह हुआ तो लोगों ने इसकी सूचना घर वालों को दी। वहीं घर वाले पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने लोगों के सहयोग से पोखरे से शव को बरामद किया। मृतक के पास दो बेटे अनिल यादव व आशीष यादव, तीन बेटियां आरती, कमलावती, विमला हैं। इनकी शादी हो चुकी है। इंद्रजीत घर पर ही रह कर खेती-बारी देखरे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि इंद्रजीत मानसिक रूप से कमजोर थे। उन्हें मिर्गी आने की भी शिकायत थी। पत्नी मनभावती तथा पूरे परिवार का रो-रो का हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed