फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wedding bells will ring till June 8, May has the most 19 auspicious moments

Azamgarh News: 8 जून तक बजेगी शहनाई, मई में सर्वाधिक 19 शुभ मुहूर्त

Sat, 12 Apr 2025 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Wedding bells will ring till June 8, May has the most 19 auspicious moments
आजमगढ़। गर्मियों के मौसम मेंं इस बार शादी विवाह की धूम रहेगी। अप्रैल, मई और जून में शहनाइयों की गूंज के साथ बाजारों में खूब चहल-पहल है। इस बार 8 जून तक शादियों के मुहूर्त है। मई में सबसे ज्यादा 19 शुभ मुहूर्त हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि आमतौर पर अप्रैल तक सीमित रहने वाली शादियां इस बार गर्मियों में भी जोरों पर हैं। वहीं नवंबर और दिसंबर में भी शुभ मुहूर्तों की भरमार रहेगी। शादी के इस सीजन ने बाजारों को रौनक से भर दिया है। कपड़ा, ज्वेलरी, बर्तन, फुटवेयर और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी जोरों पर है।
विज्ञापन


सराफा कारोबार आशीष गोयल ने बताया कि सोने का भाव इस समय गिरा है। इसके कारण बाजार में ग्राहकों की आमद 96500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 96500 रुपये प्रति किलो है। शादी के लिए लोग कम वजन के गहनों की खरीदारी कर रहे हैं। ज्वेलरी की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है।
विज्ञापन


कपड़े और लहंगे की डिमांड

शापिंग मॉल संचालक गोल्डी रूंगटा ने बताया कि बाजार में महिलाएं लहंगे और साड़ियां खरीद रही हैं, जबकि पुरुषों के कपड़ों की मांग भी बनी हुई है। शोरूम में नई वैरायटी की साड़ियां और लहंगे ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। तापमान बढ़ने के बावजूद लोग दिन में खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन शाम को बाजारों में ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो सेक्टर में बुकिंग तेज

शादी के सीजन को देखते हुए ऑटो सेक्टर में भी रौनक है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बुकिंग बढ़ी है। कई ब्रांड्स की गाड़ियों के लिए अप्रैल, मई और जून की तारीखों पर बुकिंग हो रही है। शोरूम संचालक इस सीजन से खासे उत्साहित हैं।






शुभ मुहूर्त और तारीखें

अप्रैल: 14, 15, 16, 18, 19, 20, 21, 25, 29, 30

मई: 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 24, 28

जून: 1, 2, 4, 5, 6, 7, 8

नवंबर: 21, 22, 23, 24, 25, 26, 30

दिसंबर: 1, 4, 5, 6

00



ज्योतिषाचार्य पंडित नीतेश मिश्रा ने बताया कि इस बार गर्मियों में शुभ मुहूर्तों की संख्या पिछले सालों की तुलना में ज्यादा है। खासकर मई में 31 दिनों में 19 शुभ मुहूर्त हैं, जो शादियों के लिए विशेष हैं। इस शादी के सीजन ने न केवल व्यापारियों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी है, बल्कि बाजारों को भी उत्सव के रंग में रंग दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed