फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Wealth of money made from usury will be confiscated by one and a quarter crores

सूदखोरी से बनी अरूण यादव की सवा करोड़ों की संपत्ति होगी जब्त

Tue, 25 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Wealth of money made from usury will be confiscated by one and a quarter crores
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एकडंगी गांव निवासी अरुण यादव पुत्र राजाराम यादव और उसके गैंग की ओर से सूद के पैसे से अर्जित की गई सवा करोड़ की संपत्ति जब्त की जाएगी। पुलिस प्रशासन की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने लगभग उसकी संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है। आरोप है कि अरुण यादव बिना साहूकारी का लाइसेंस लिए गरीबों को बेहिसाब ब्याज दर पर पैसा बांटता है। इसकी वसूली वह अपने गुर्गों से कराता है और पीड़ित परिवारों की संपत्ति अपने नाम करा लेता है। अरुण पर गैंगेस्टर के तहत मुकदमा कप्तानगंज थाने में दर्ज है और इसका गैंग डी-73 नाम से पंजीकृत है। इस गैंग का मुखिया अरुण यादव है और इसमें चार सदस्य शामिल हैं। अचानक अरुण यादव की संपत्ति में बेहिसाब बढ़ोतरी होता देख पुलिस महकमे की नजर इस पर गई और गैंगेस्टर के तहत मुकदमा दर्ज करने के साथ ही गैंग भी पंजीकृत किया गया। अब पुलिस विभाग की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने अरुण यादव व उसके गैंग के लोगों से जुड़े सवा करोड़ की संपत्ति को जब्त करने का निर्देश जारी कर दिया है। इस संपत्ति में आधा दर्जन ट्रक, दो लग्जरी वाहनों के साथ कुल 10 वाहन शामिल हैं। जब्त की जाने वाली कुल संपत्ति की कीमत लगभग सवा लाख आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed